Shanaya Kapoor Relationship: शनाया कपूर ने अपने पिछले रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के फोन में देखा तो पता चला कि वह एक नहीं, बल्कि पांच-पांच लड़कियों के साथ फ्लर्टिंग कर रहा है. ये देख वो टूट गईं लेकिन इसकेबावजूद वह तीन दिन तक सब सामान्य होने का दिखावा करती रहीं. बाद में उन्होंने इसे इमोशनल धोखा मानते हुए रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया.
नई दिल्ली. प्यार में धोखा सिर्फ रिश्ता टूटना नहीं होता, यह भरोसे के बिखरने का नाम है. जब जिस इंसान पर सबसे ज्यादा यकीन हो, वही सच छिपाए या किसी और को जगह दे दे तो चोट दिल से ज्यादा आत्मसम्मान को लगती है. कुछ ऐसा ही ‘तू या मैं’ एक्ट्रेस शनाया कपूर के साथ हुआ. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्स के काले चिट्ठे को खोल के रख दिया, जिन्होंने उन्हें फिजिकल नहीं, इमोशनल तोड़ के रख दिया था. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

शनाया कपूर ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर बड़ा आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि वह उन्हें रिलेशनशिप में रहकर धोखा दे रहा था और उन्होंने उसे रंगहाथों पकड़ा था, जिसके बाद वह टूट गई थीं. शनाया ने ‘रिलेशनशिप एडवाइस’ के पॉडकास्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी सहेली अनन्या पांडे को इस बारे में पता चला तो उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

पॉडकास्ट में जब उनसे रिलेशनशिप में सबसे डरावनी घटना के बारे में पूछा गया, तो शनाया ने बताया कि यह घटना उस वक्त की है जब वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रही थी कि यही है, यह सच होने के लिए बहुत अच्छा है. क्या जिंदगी है, यह बेस्ट रिलेशनशिप है.’ एक दिन जब वह डिनर के लिए जा रहे थे और उनके बॉयफ्रेंड ने शावर लेने से पहले कहा कि तुम मेरे फोन से उबर बुक कर लो, तभी सब कुछ बदल गया. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

शनाया ने बताया, ‘मेरा फोन डेड था, इसलिए मैंने उसका फोन लिया. अनलॉक करते ही मैंने एक नोटिफिकेशन देखा. वह उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का नाम था. मैंने चैट खोली और फिर एक के बाद एक पांच लड़कियों की चैट निकलती चली गईं. वह सभी से ऐसे बात कर रहा था जैसे वह सिंगल हो.’ फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

उन्होंने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था मैंने उस वक्त तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर अपनी सहेलियों को भेज दिए. उन्होंने बताया, ‘मैंने स्नैपचैट पर सारे स्क्रीनशॉट अपनी गर्ल्स को भेज दिए और पूछा- यह मेरे साथ हो रहा है, अब क्या करूं?’ इस पर उनकी सहेली अनन्या पांडे ने कहा, ‘ट्रेन पकड़ो और सीधे यहां आ जाओ.’ शनाया ने कहा, ‘अनन्या और मैं पास पास में ही थे, लेकिन मैं सोच रही थी कि मैं ट्रेन तो पकड़ नहीं सकती.’ फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

शनाया ने बताया कि वह तीन दिनों तक सब कुछ नॉर्मल होने का नाटक करती रहीं, क्योंकि वह विदेश में थीं और उनके पास कोई रास्ता नहीं था. आखिरकार उनके एक्स को भनक लग गई और उन्होंने महंगी इयररिंग्स खरीदकर उन्हें मनाने की कोशिश की. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उसने मुझे बैग पकड़ाया. मैंने बैग लिया और बोली- भाग यहां से, ये गिल्टी इयररिंग्स हैं क्या? मैं पागलों की तरह चिल्लाई, लेकिन मैंने वे इयररिंग्स आज भी रखी हैं और पहनती हूं. मैंने ये कमाई हैं, ये मेरी इयररिंग्स हैं.’ फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

जब शनाया ने उनसे इस धोखे के बारे में पूछा, तो उनके एक्स बॉयफ्रेंड का बचाव था. उन्होंने आगे कहा कि इसमें बड़ी बात क्या है? यह तो सिर्फ मैसेजिंग थी, फिजिकल कुछ नहीं था. इस पर शनाया ने साफ कर दिया कि यह इमोशनल चीटिंग थी और यह किसी भी फिजिकल धोखे से कम नहीं है. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram

शनाया कपूर के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. फैंस उनकी इस बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के इस दर्दनाक अनुभव को इतनी खुलकर शेयर की है. फोटो साभार-@shanayakapoor02/Instagram
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.