बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर लंबे समय से अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं. रोमांटिक हीरो से लेकर इंटेंस और एक्शन अवतार तक, उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया है. हालांकि, उनकी फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस सफर हमेशा एक जैसा नहीं रहा. कुछ फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर उन्हें सुपरस्टार की कतार में खड़ा किया, तो कई बड़े बजट और चर्चित प्रोजेक्ट उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.
‘देवा’: जनवरी 2025 में रिलीज हुई एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें शाहिद कपूर एक सख्त और ग्रिटी पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए. इस फिल्म के लिए शाहिद ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया था और उनके इंटेंस अभिनय की खूब सराहना भी हुई. हालांकि, अच्छी एक्टिंग और दमदार एक्शन के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकी.

बॉक्स ऑफिस पर ‘देवा’ ने पहले दिन करीब 5.78 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आती गई. आखिरकार फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 34.02 करोड़ रुपए पर सिमट गया और इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ घोषित किया गया.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: साल 2024 में रिलीज हुई एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आईं. फिल्म ने वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज का पूरा फायदा उठाया और पहले दिन करीब 7.02 करोड़ रुपए की ओपनिंग हासिल की. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को ‘सेमी-हिट’ का दर्जा मिला और भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 80.88 करोड़ रुपए रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रोमांस और साइंस-फिक्शन का अनोखा मेल लेकर आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने दर्शकों को एक अलग तरह की प्रेम कहानी दिखाई. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह एक बेहद खास और असामान्य लड़की से मिलता है. धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि यह रिश्ता सामान्य प्रेम कहानी जैसा नहीं, बल्कि तकनीक और भावनाओं के टकराव से भरी एक नई दुनिया का दरवाजा है.

जर्सी (2022): तेलुगू हिट ‘जर्सी’ की यह रीमेक आलोचकों द्वारा सराही गई, लेकिन गलत समय पर रिलीज होने के कारण फिल्म को नुकसान हुआ. महामारी के बाद और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की लहर के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 2.93 करोड़ रुपए की ओपनिंग की.

भावनात्मक गहराई के बावजूद, फिल्म की कुल कमाई 19.68 करोड़ रुपए रही और इसे ‘डिजास्टर’ करार दिया गया. हालांकि जर्सी के गानों को काफी पसंद किया गया था. आज भी ये गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं.

कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई वह फिल्म थी जिसने शाहिद कपूर के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया. इस इंटेंस रोमांटिक-ड्रामा में शाहिद ने एक गुस्सैल लेकिन बेहद जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा. फिल्म ने यह साबित कर दिया कि भावनात्मक और गंभीर भूमिकाओं में शाहिद की पकड़ कितनी मजबूत है.

बत्ती गुल मीटर चालू- एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिसमें बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या को दिखाया गया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक छोटे शहर के वकील के किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.76 करोड़ रुपए की ओपनिंग की, लेकिन लंबे टाइम और मिले-जुले रिस्पांस की वजय से फिल्म बना नहीं पाई. आखिरकार, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 37.73 करोड़ रुपए पर सिमट गया और इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ करार दिया गया.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.