Rashmi Desai Marriage: टीवी की टॉप एक्ट्रेस ने 25 साल की उम्र में शादी की थी. शादी के 3 साल बाद ही एक्ट्रेस का तलाक हो गया. इसके बाद एक्ट्रेस एक ऐसे शख्स के प्यार में पड़ीं, जो पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था. लेकिन उसने एक्ट्रेस इस बात को छुपा कर रखा था. जब एक्ट्रेस को इसकी सच्चाई पता चली
इस टीवी एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है. इस एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में कई बुरे एक्सपीरिएंस का सामना किया है. एक्ट्रेस ने 25 की उम्र में अपने को-एक्टर संग शादी की. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. पॉपुलैरिटी भी चली गई और तलाक भी हो गया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस का नाम रश्मि देसाई है. रश्मि देसाई की निजी जिंदगी पहली बार तब चर्चा में आई जब उनके ‘उतरन’ के को-स्टार नंदीश संधू के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें सामने आईं. दोनों की कहानी दुश्मनी से दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

इंडिया फोरम्स के मुताबिक, शुरुआत में दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी, लेकिन समय के साथ उनकी प्रोफेशनल बॉन्डिंग पर्सनल रिलेशनशिप में बदल गई. 2010 में नंदीश के बर्थडे पर उन्होंने रश्मि को प्रपोज करने का फैसला किया और समंदर के बीचों-बीच उन्हें डायमंड रिंग देकर अपने दिल की बात कही. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद दोनों ने अपने करीबी दोस्तों के साथ सगाई की शानदार पार्टी भी की. 12 फरवरी 2011 को रश्मि और नंदीश ने राजस्थान के धौलपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की. शादी में संगीत, मेहंदी और गृह प्रवेश जैसे रस्में निभाई गईं और दोनों ने अपनी खुशी का जश्न मनाया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगीं और 2014 में दोनों अलग हो गए. 2015 में दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

अलगाव के बाद नंदीश का नाम मॉडल अंकिता शौरी के साथ जोड़ा गया, हालांकि उन्होंने इन खबरों से इनकार किया. कुछ साल बाद रश्मि देसाई ने फिर से प्यार को मौका दिया और एक्टर अरहान खान को डेट करने लगीं. हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

‘बिग बॉस 13’ में रश्मि की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई जब उनके उस वक्त के बॉयफ्रेंड अरहान खान वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में आए. शो के दौरान दोनों का रिश्ता नेशनल टेलीविजन पर बुरी तरह टूट गया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

शुरुआत में रश्मि, अरहान को शो में देखकर खुश थीं और दोनों साथ में अच्छा वक्त बिता रहे थे, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनकी दुनिया ही बदल गई. होस्ट सलमान खान ने अरहान की जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला राज सबके सामने ला दिया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

बहस के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है. इसके बाद सलमान खुद घर के अंदर गए और रश्मि को संभाला, जिससे वह इस सदमे में भी खुद को संभाल पाईं. रश्मि अब अपने करियर पर फोकस किए हुए हैं. गुजराती फिल्मों में काम कर रही हैं. हाल में अपना पॉडकास्ट शुरू किया है. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.