‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके कुछ सीन पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. अब मामला दो फिल्मकारों के बीच खुली आ गया है. अनुराग कश्यप के बयान अब निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने करारा जवाब दिया है. इसके बाद से ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग हो रही है.
दोनों ने किया एक दूसरे पर कमेंट (फोटो:ANI)
अनुराग कश्यप इडंस्ट्री में अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें जो कहना होता है,वह बेबाकी से बोल देते हैं. अब एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान अनुराग कश्यप से फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात रखी. अब इसी पर कामाख्या नारायण सिंह ने जवाब देते हुए अनुराग पर तंज कसा है.
वायरल हुआ था अनुराग का बयान
अनुराग से जब ये सवाल किया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि बीफ वाले सीन पर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. बीफ तो छोड़ दो कोई किसी को जबरदस्ती खिचड़ी तक यहां नहीं खिला सकता. उनके इस बयान के बाद कामाख्य सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया और कहा कि अनुराग कश्यप अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए है.
Dear Anurag sir,
मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया- खिचड़ी, बीफ या कुछ और।असल सवाल है consent और coercion।
किसी की मर्जी के खिलाफ तो खिचड़ी भी नहीं खिलाई जा सकती, तो अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव की बात उठाती है, तो उसे नफरत फैलाना कह देना intellectual… pic.twitter.com/1bIIaYyA7I
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.