सिनेमाघरों में 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी. इनमें एक तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और दूसरी मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’. दोनों फिल्में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. लेकिन ‘दो दीवाने सहर में’, ‘अस्सी’ से पीछे रह गई है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये और ‘दो दीवाने सहर में’ ने तीसरी दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की है.
दोनों फिल्मों के बीच हो रही टक्कर
तीसरे दिन ‘दो दीवाने सहर में’ पर भारी पड़ी’अस्सी’
तापसी पन्नू की अस्सी ने दो दिन में 2.60 करोड़ रुपए की कमाई की. मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर फिल्म लगभग 4 करोड़ नेट के ओपनिंग वीकेंड की तरफ बढ़ी. फिर तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. लेकिन बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई. कुल मिलाकर देखें तो फिल्म ने तीन दिन में टोटल कमाई 3.97 करोड़ रुपये की है.
टोटल कमाई में मृणाल की फिल्म आगे
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की हालिया रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ भले ही धीरे-धीरे लेकिन कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. sacnilk के शेयर किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक ‘दो दीवाने शहर में’ तीसरे दिन यानी कि रविवार को 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.06 करोड़ रुपये हो चुका है, जो कि अस्सी से ज्यादा है. लेकिन तीसरे दिन की कमाई के मामले में पीछे हैं. सिद्धांत और मृणाल की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. लेकिन बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में फिल्म कोई झंडे नहीं गाड़ पाई है.
बता दें कि जहां सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है, वहीं तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इस लिहाज से दर्शकों के पास दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों देखने का सुनहरा मौका है. दोनों ही फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. दोनों की कमाई में भी ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म किस को पछाड़रर आगे बढ़ती है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.