98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उन्होंने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए अवॉर्ड प्रेजेंट किया. अवॉर्ड प्रेजेंट करने से पहले एक्टर जेवियर ने फिलीस्तीन की आजादी के नारे लगाए. युद्ध को रोकने की बात कही. इस पर प्रियंका ने भी प्रतिक्रिया दी.
प्रियंका चोपड़ा स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ. (फोटो साभार: एक्स @theacademy)
अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंची, और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, “फिलिस्तीन को आज़ाद करो. युद्ध मत करो.” बार्डेम की इस शुरुआत पर लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर के अंदर मौजूद सेलेब्स और ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजाईं.
‘फ्री फिलिस्तीन’ का इस्तेमाल एक्टिविस्ट और सपोर्टर करते हैं, जो संघर्ष खत्म करने और फिलिस्तीनियों के लिए स्वतंत्रता, अधिकार और आत्मनिर्णय की मांग करते हैं. हाल के महीनों में यह नारा विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रमों और यहां तक कि पुरस्कार समारोहों में भी सुनाई दिया है, क्योंकि कई पब्लिक सेलिब्रिटी ने अपने मंच का इस्तेमाल फिलिस्तीन में शांति की मांग और एकजुटता जताने के लिए किया है.
जेवियर बार्डेम के साथ मंच पर खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने उनके बयान पर मुस्कुराते हुए सिर हिलाया और फिर दोनों ने पुरस्कार प्रेजेंट किया. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के नॉमिनेश को इंट्रोड्यूस करते हुए ग्लोबल स्टोरीटेलिंग की ताकत के बारे में बात की. उन्होंने सिनेमा की उस क्षमता पर प्रकाश डाला, जो दर्शकों को अलग-अलग संस्कृतियों से जोड़ती है. उन्होंने कहा, “गहरे और आकर्षक. ये हमें याद दिलाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कभी दूर नहीं होता.”
बता दें, फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता. जोआकिम ट्रायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच के जटिल और तनावपूर्ण संबंधों को दर्शाती है. फिल्म की कहानी उन अनसुलझे पारिवारिक विवादों और कलात्मक विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनसे यह परिवार जूझ रहा है. नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे प्रतिष्ठित फिल्मकार की यात्रा है, जो अपने नई फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास करता है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.