बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता और पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने पिता की ईमानदारी, अनुशासन और बहादुरी को याद किया. सुनील मल्होत्रा लंबे समय से बीमार थे और 13 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुखद समय में सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी दिल्ली में परिवार के साथ हैं. सिद्धार्थ ने अपने पिता को अपनी प्रेरणा और विरासत बताया, जिन्होंने व्हीलचेयर पर होने के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी.
ख़बरें फटाफट
सिद्धार्थ मल्होत्रा का छलका दर्द.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार 17 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करके खबर की पुष्टि की. उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि वे एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी जिंदगी जी. सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे और उन्होंने अपनी बीमारी का सामना भी उतनी ही बहादुरी से किया, जितनी बहादुरी से उन्होंने समुद्र पर राज किया था. सिद्धार्थ ने बताया कि स्ट्रोक की वजह से उनके पिता पिछले कुछ समय से व्हीलचेयर पर थे, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ.
सुनील मल्होत्रा का निधन 13 फरवरी को ही हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी इस कठिन समय में परिवार के साथ रहने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं. सिद्धार्थ अपने पिता के बहुत करीब थे और अक्सर बताते थे कि उनके संघर्ष के दिनों में पिता ने ही उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था. सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे आज जो कुछ भी हैं, अपने पिता की बदौलत हैं और वे हमेशा उनके सिखाए मूल्यों और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे.