Shreyas Talpade News: उत्तर प्रदेश की भोगांव पुलिस ने श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ लाखों रुपये के निवेश घोटाले के आरोप में FIR दर्ज की है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें अच्छे रिटर्न का लालच देकर पैसे निवेश करवाए गए, लेकिन वे वापस नहीं मिले. मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि एक कथित मुंबई-बैंक शाखा का झांसा देकर निवेशकों को धोखा दिया गया.
श्रेयस तलपड़े ने ममाले पर चुप्पी साध रखी है.
यह मामला एक निवेशक की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
श्रेयस तलपड़े के खिलाफ क्यों UP पुलिस ने की FIR
मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना का है. एक शिकायतकर्ता ने अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया कि श्रेयस तलपड़े और उनके साथियों ने एक कथित मुंबई-आधारित बैंक शाखा के जरिए ग्रामीणों और शहरवासियों को बड़ी रकम निवेश के लिए लुभाया. उन्हें भारी फायदे का वादा किया गया, लेकिन निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला. शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब बार-बार मांग करने पर भी रकम नहीं मिली. उनकी लाखों रुपये की रकम गायब हो गई तो मामला कोर्ट पहुंचा.
On February 10, the Bhogaon police station in Mainpuri registered a case of fraud against 12 others, including film actor Shreyas Talpade. A resident of Mohalla Mishrana in Bhogaon has accused the film star and other associates of defrauding him of lakhs of rupees under the guise… pic.twitter.com/yXDmQWHAtB
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.