बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. हालिया प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, श्रद्धा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट का लीज एग्रीमेंट रिन्यू करा लिया है. इस प्राइम प्रॉपर्टी के लिए वह हर महीने 6 लाख रुपये का भारी-भरकम किराया चुका रही हैं. 12 महीने के इस नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ उनका सालाना रेंट 72 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो जुहू जैसे सेलिब्रिटी हब में उनकी शानदार मौजूदगी को दर्शाता है.
श्रद्धा कपूर हर महीने चुकाती हैं 6 लाख रुपये किराया.
किसी महल से कम नहीं है श्रद्धा कपूर का अपार्टमेंट
श्रद्धा कपूर का यह शानदार आशियाना जुहू के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक प्राइम बीच में स्थित है. लगभग 3,929 स्क्वायर फीट में फैला यह अपार्टमेंट किसी महल से कम नहीं है, जिसके साथ उन्हें चार कार पार्किंग स्पेस भी मिले हैं. महाराष्ट्र के आईजीआर रिकॉर्ड्स के मुताबिक, श्रद्धा ने इसी अपार्टमेंट को पहले अक्टूबर 2024 में लीज पर लिया था, जिसे अब रिन्यू किया गया है. इस नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए 36,000 रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भरी गई है.
बॉलीवुड सितारों का पसंदीदा ठिकाना बना जुहू
मुंबई का जुहू इलाका हमेशा से ही अपनी लग्जरी और समंदर किनारे बने आलीशान बंगलों के लिए मशहूर रहा है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एयरपोर्ट से बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण यह फिल्मी सितारों की पहली पसंद है. यहां श्रद्धा कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, वरुण धवन और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज सितारों के भी घर हैं. जुहू की इसी चमक-धमक की वजह से यहां प्रॉपर्टी की कीमतें और किराया आसमान छूते हैं.
रणदीप हुड्डा संग इस फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा कपूर पिछली बार ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे झंडे गाड़ दिए थे. अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें वह रणदीप हुड्डा के अपोजिट बायोपिक ‘ईथा’ में दिखाई देंगी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.