संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह झूठी निकली हैं. उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि ऐसी सभी रिपोर्ट्स बेबुनियाद और झूठी हैं.
24 फरवरी को ही फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपना 63वां जन्मदिन मनाया है.
दरअसल, खबर थी कि मंगलवार को 63वां बर्थडे जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया और उन्हें फौरन कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इन खबरों के बाद उनकी टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें हार्ट अटैक की खबरों को झूठी करार दिया गया.
भंसाली की टीम ने क्या कहा?
टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह गलत और निराधार हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.’ टीम की ओर से जारी बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और फैंस ने भी राहत की सांस ली है. भंसाली की तबीयत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिससे उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया था.
क्या थी अफवाह?
आपको बता दें कि ये खबर वायरल हुईं कि मंगलवार को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट करते वक्त भंसाली के घर अफरा-तफरी मच गईं. उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. हालांकि, अब साफ है कि खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.
सफल निर्देशकों में से एक हैं भंसाली
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं. ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी भव्य फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले भंसाली अपनी भव्य सेट डिजाइन, संगीत और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए मशहूर हैं. ऐसे में उनकी सेहत को लेकर आई खबर ने स्वाभाविक रूप से सुर्खियां बटोरीं. टीम के ताजा बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि निर्देशक स्वस्थ हैं और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.