सलमान खान के बचपन के दोस्त मास्टर राजू ने भाईजान के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका अपने इमोशन्स पर काबू नहीं है. वो बिना सोचे समझे कुछ भी कर देते हैं. राजू श्रेष्ठा कहते हैं कि सलमान खान ने कभी किसी को पीट दिया तो कभी वो अपनी गर्लफ्रेंड पर चिल्लाने लगे. हालांकि वो कहते हैं कि इन सबके बावजूद एक्टर दिल के साफ हैं.
सलमान खान
एक्टर राजू श्रेष्ठा जिन्हें मास्टर राजू के नाम से जाना जाता है, हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंचे थे. सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए मास्टर राजू ने सलमान संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया. राजू ने बताया कि वह सलमान के साथ एक ही इलाके में बड़े हुए और दोनों बचपन में साथ साइकिल चलाते थे. स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने कहा कि वो सलमान खान के तब से जानते हैं जब वो कुछ भी नहीं थे.
सलमान खान के बचपन के दोस्त हैं मास्टर राजू
राजू कहते हैं, ‘मैं सलमान खान को ‘बागी’ (1972 की फिल्म जिसमें दोनों साथ थे) से बहुत पहले से जानता हूं. हम दोनों एक ही इलाके के हैं. हम दोनों बांद्रा से हैं. हम साथ में साइकिल चलाते थे, जब वह ‘पत्थर के फूल’ कर रहे थे, शूटिंग से पहले वह बैंडस्टैंड पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करते थे. मैं साइकिल चलाता था और वह मेरी साइकिल के कैरियर को पकड़कर स्केटिंग की प्रैक्टिस करते थे’.
सलमान खान संग किया काम
वो आगे बताते हैं, ‘सलमान और मैं उस वक्त के दोस्त हैं जब लोग कहते थे, ‘देखो मास्टर राजू खड़ा है और उसके साथ कोई लड़का भी खड़ा है.’ हमारी दोस्ती तब से है जब से वो कुछ भी नहीं थी. वह बहुत अच्छे और दयालु हैं, लेकिन लोग उन्हें गलत समझते हैं. वह बहुत अच्छे इंसान हैं. बाद में उन्होंने ही मुझे ‘बागी’ में रोल दिलवाया. हम ऊटी में फिल्म की शूटिंग करने गए थे और उसके कई साल बाद हमने ‘चल मेरे भाई’ भी साथ में की’.
भाईजान की खोली पोल
एक्टर के व्यवहार के बारे में बात करते हुए मास्टर राजू कहते हैं कि उनका खुद पर कंट्रोल नहीं है. वो अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. सलमान के बचपन के दोस्त के खुलासों के मुताबिक भाईजान सलमान खान कभी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. कई बार वह किसी की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर गालियां देते थे. वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर चिल्लाए भी थे. वह किसी को पीट भी देते थे, यानी वह अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते थे. हालांकि राजू श्रेष्ठा का कहना है कि सलमान खान दिल से साफ हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.