दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने आमिर खान को 61वें जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने आमिर और दिवंगत दिलीप कुमार के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने आमिर के स्वभाव और व्यवहार की बात की है. उन्होंने कहा की आमिर के साथ उनका सिर्फ इंडस्ट्री का नहीं बल्कि परिवार का रिश्ता है. जब वह अस्पताल में थीं, तब आमिर उनके साथ थे.
सायरा बानो के साथ आमिर खान और गौरी स्प्रैट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sairabanu)
सायरा बानो ने आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में थीं, तब आमिर उनके साथ थे. उनके शांत और ऐसी दयालुता के साथ बिताए गए पलों को भूला पाना नामुमकिन है.
सायरा बानो का इंस्टाग्राम पोस्ट.
,सायरा बानो ने आमिर खान और दिलीप कुमार साहब की फोटो शेयर कर लिखा, “कुछ ही दिन पहले, जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मेरा दिल उस खुशी से भर गया जो केवल प्रियजनों की उपस्थिति से ही मिल सकती है. वे हमेशा विनम्र, विचारशील और सौम्य रहे हैं. दिलीप साहब के प्रति उनका आदर केवल दूर से देखने वाले फैन का नहीं था. यह सच्ची आत्मीयता से उपजा आदर था, जो समय-समय पर देखने को मिला.”
सायरा बानो ने यह भी खुलासा किया कि आमिर उनके लिए सिर्फ इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके परिवार के हिस्से के जैसे हैं और हर कठिन परिस्थिति में हमेशा साथ रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, “इस खास दिन पर, जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है, आमिर, मैं कहना चाहता हूं कि जहां लाखों लोग आपकी प्रतिभा के कायल हैं, वहीं हम जो आपको जानते हैं, आपके अद्भुत और अनमोल व्यक्तित्व को संजोकर रखते हैं.”
60 और 70 के दशक की बड़ी और मुख्य अभिनेत्रियों में शुमार सायरा अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो हिंदी सिनेमा से जुड़ी ऐसी यादें शेयर करती रहती हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता है. वे हिंदी सिनेमा से जुड़ी लेजेंड्री हस्तियों की भूली-बिसरी यादों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. दिलीप कुमार के जाने के बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हर लम्हें को प्यार और खूबसूरती के साथ उनके फैंस तक पहुंचाती हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.