साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे पहुंचे, जिन्होंने का खुशियों में शिरकत की और उन्हें ब्लेसिंग्स दी. सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें छाई हुई हैं.
हैदराबाद में अपना वेडिंग रिसेप्शन में दोनों एक बार फिर पारंपरिक लुक में नजर आए.रश्मिका ने जहां सब्यसाची मुखर्जी की सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी तो वहीं विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक मुंडु में सज-धजकर बाहर निकले और फोटोज के लिए दोनों ने साथ में पोज किया. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

सिनेमाई दुनिया के दिग्गजों ने इस इवेंट की शोभा को बढ़ाया. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की खुशियों में शामिल हुए. करण जौहर ने अपने खास अंदाज में पहुंचे. उन्होंने कपल के साथ पोज भी दिए.

कृति सेनन भी दोस्त रश्मिका के लिए इस जश्न में शामिल हुईं. उन्होंने कपल के साथ खूब पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान कृति ने ब्लैक स्कर्ट् और करण आइवरी वाइट बंदगला शेरवानी और ब्लैक ट्राउजर पहनकर में नजर आए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कपल ने अपने पूरे परिवार के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं और इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी. परिवार की खुशियां ये बयां कर रही हैं कि वह भी इस शादी से काफी खुश हैं.

साउथ और बॉलीवुड में जाना-माना नाम मृणाल ठाकुर भी दोस्त की खुशियों में शामिल हुईं. उन्होंने कपल के साथ फोटो भी क्लिक कराए. मृणाल ठाकुर ने मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाला हाई-नेक ब्लाउज के साथ ब्लैक साड़ी पहनी थी.

इस जश्न में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा भी शामिल हुईं. दोनों की सादगी ने लोगों के दिलों को लूट लिया. नम्रता शिरोडकर ने जहां शरारा सूट पहना था. वहीं, सितारा ने लहंगा कैरी किया था.

एक्टर नागार्जुन अपनी पत्नी के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचे. बेटे के नागा चैतन्य के साथ उन्होंने पोज भी दिए. नागार्जुन प्रिंटेड शर्ट और ब्लेजर में दिखे. वहीं, उनकी पत्नी अमला ने स्काई ब्लू साड़ी में नजर आईं.

अल्लू अर्जुन भी दोस्त विजय थलापति और अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना की खुशियों में शरीक हुए. इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे.

डॉ श्रीलीला ने भी इवेंट में चार चांद लगाए. वह एमरल्ड ग्रीन कलर के अनारकली सूट और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ के साथ देसी लुक में नजर आईं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया छाई हुई हैं, लेकिन जो तस्वीरें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो है राम चरण की. राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ इस मौके पर पहुंचे. सुपरस्टार सिर से पैर तक काले कपड़ों में देखा गया और वो बिना जूतों या चप्पल के पहुंचे. दरअसल, राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते ‘अयप्पा दीक्षा’ का पालन कर रहे हैं. इस कठिन व्रत के दौरान भक्तों को काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है. उनकी इसी श्रद्धा और सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. फोटो साभार- वीडियो गॅैब
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.