रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लाई है कि बॉलीवुड के सारे पुराने रिकॉर्ड्स इतिहास बन गए हैं. यह भारत में 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई चुकी है. दुनियाभर में धुरंधर का बिजनेस 1200 करोड़ का आंकडा पार कर चुका है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बिना किसी पैन इंडिया टैग के सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होकर इस फिल्म ने ग्लोबल मार्केट में तहलका मचा दिया है.
नई दिल्ली. ‘रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है. इस मूवी ने ऐसी कामयाबी हासिल की है, जो बॉलीवुड के इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने से लेकर दुनियाभर में 1200 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने तक, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने हर जगह तहलका मचा दिया है.

देश की सबसे बड़ी फिल्म: ‘धुरंधर’ भारत में नेट 800 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इसके साथ ही इसने घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है.

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा: रिलीज के महज 40 दिनों के भीतर रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने दुनियाभर में 1263 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसी के साथ यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रणवीर सिंह की हाईएस्ट ओपनर फिल्म : ‘धुरंधर’ ने रिलीज के दिन भारत में 28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है.

एडवांस बुकिंग: टिकटों की बिक्री के मामले में धुरंधर फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है. यह एक ऐसा कारनामा है, जो आमतौर पर कई भाषाओं में रिलीज होने वाली पैन-इंडिया फिल्मों के नाम होता है.

750 करोड़ का जादुई आंकड़ा: एक महीने से भी कम समय में फिल्म ने देश के भीतर 750 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया. यह एक ऐसा मील का पत्थर है, जहां तक पहुंचने में दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बहुत लंबा समय लग गया था.

नॉन फेस्टिव-हॉलिडे रिलीज फिल्म: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म के पास किसी बड़े त्योहार या छुट्टी का सहारा नहीं था, फिर भी ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया कि अगर कहानी दमदार हो और स्टार पावर साथ हो, तो बिना किसी हॉलिडे के भी इतिहास रचा जा सकता है.

साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म: ‘धुरंधर’ साल 2025 की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. इसने उस साल की अपनी हर प्रतिद्वंद्वी फिल्म को पीछे छोड़ दिया.

सिर्फ हिंदी भाषा में कर दिया कारनामा: दूसरी पैन इंडिया फिल्मों के विपरीत ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी. फिर भी इसने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की जबरदस्त कमाई की. यह इस बात का सबूत है कि फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस में कितना दम था.

भारत में 1000 करोड़ क्लब: जनवरी 2026 की शुरुआत तक, यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ (नेट) की कमाई के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे पहले सिर्फ हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्म के लिए नामुमकिन माना जाता था.

छठे वीकेंड में भी ताबड़तोड़ कमाई: हैरानी की बात तो यह है कि ‘धुरंधर’ छठे वीकेंड (छठे हफ्ते के अंत) में भी करोड़ों में कमाई कर रही है. यह दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है और लोग इसे बार-बार देखने थिएटर जा रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.