आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की अब रणबीर कपूर ने दिल खोलकर तारीफ की है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब तो पार्ट 2 को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट जबरदस्त है. इसी बीच रणबीर कपूर ने फिल्म धुरंधर में रणवीर सिहं की तारीफ में कसीदें पढ़े हैं.
रणवीर की एक्टिंग के मुरीद हुए रणबीर कपूर
फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस पर आधारित है, जो गुप्त मिशन पर पाकिस्तान जाता है और वहां लियारी माफिया की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स ने अपने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है.
रणबीर हुए रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद
हाल ही में रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखी है. उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ की है. एक्टर ने हाल लाइव सेशन के दौरान जो कुछ भी रणवीर सिहं के बारे में कहा ये सुनने के बाद उन्हें बहुत खुशी होगी. रणबीर कपूर ने हाल ही में साबित कर दिया कि इंडस्ट्री में दोस्ती अब भी बरकरार है. उन्होंने लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS की पहली सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर लाइव पर कहा कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई. रणवीर की एक्टिंग के वह मुरीद हो गए हैं. उन्होंने फैंस से बातचीत में बताया कि फिल्म में रणवीर समेत पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल का काम किया है.
धुरंधर 2 को लेकर एक्साइटेड फैंस
रणबीर और रणवीर सिंह की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अपनी दोस्ती के लिए पहले से ही काफी मशहूर हैं. ऐसे में रणबीर का यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं. गौरतलब है कि धुरंधर 2 पर भी काम शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि फिल्म का सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म की सेट की कुछ बिहाइंड द सीन फोटो भी काफी वायरल हुई हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और संजय दत्त नजर आए थे.
बता दें कि धुरंधर की अपार सफलता के बाद अब फैंस की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हैं.आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा है. फिल्म में रणवीर के रोल का भी फैंस को इंतजार है. वहीं बात रणबीर कपूर की करें तो वह इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म Ramayana को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.