पलाश मुच्छल की नई मुंबई आधारित थ्रिलर फिल्म में श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह लीड रोल में होंगे. फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पलाश मुच्छल की फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में नजर आएंगी.
डेजी शाह और पलाश मुच्छल
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पलाश मुच्छल की फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो चुकी है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट डेजी शाह नजर आने वाली हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ऐलान किया कि फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में दिखेंगी.
श्रेयस तलपड़े संग नजर आएंगी डेजी शाह
15 फरवरी को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ऐलान किया कि पलाश मुच्छल की फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट डेजी शाह फीमेल लीड निभाएंगी. उन्होंने लिखा, ‘ पलाश मुच्छल की अपकमिंग फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ अब डेजी शाह भी जुड़ गई हैं. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्देशक पलाशमुच्छल ने अपनी आने वाली, अभी तक बिना टाइटल वाली थ्रिलर फिल्म के लिए डेज़ी शाह को फीमेल लीड के तौर पर साइन किया है, जिसमें वे श्रेयस तलपड़े के अपोजिट नजर आएंगी. यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है’.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.