15 मार्च की रात को हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात थी. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर से बेहतरीन फिल्मों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों और टेक्नीशियंस को सम्मानित किया गया. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ को कई सारी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. तो चलिए जानते हैं कि हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान किसे मिला.
ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
लॉस एंजेलिस में आयोजित इस ग्लैमरस इवेंट में कई बड़ी फिल्मों और सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया. इस साल कुछ फिल्मों ने खास तौर पर सुर्खियां बटोरीं. इनमें ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ जैसी फिल्मों को कई अहम कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले, जिसके चलते इन फिल्मों पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं.
हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर की रेस काफी दिलचस्प रही. बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और टेक्निकल कैटेगरी तक कई पुरस्कारों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. दुनिया भर के सिनेमा प्रेमी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर इस साल हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान किसे मिले-
बेस्ट कास्टिंग फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव एक्श शॉर्ट फिल्म- ‘द सिंगर्स’ और ‘2 पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’- दोनों फिल्मों को जॉइंट अवॉर्ड्स मिले
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- ‘सिएन पेन’- ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए विनर बने
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.