O Romeo box office collection day 3: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ रही थी, लेकिन तीसरे दिन इंडिया-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच ने इसकी कमाई की गाड़ी पर थोड़ी ब्रेक लगा दी. टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले की वजह से रविवार शाम को दर्शक सिनेमाघरों के बजाय टीवी स्क्रीन से चिपके रहे, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिखा. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और मैच के बावजूद फिल्म ने अब तक कुल अच्छा बिजनेस कर लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन गिरी ओ रोमियो फिल्म की कमाई.
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का टोटल कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ और दूसरे दिन 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन के 9 करोड़ को मिलाकर फिल्म का अब तक का कुल घरेलू कलेक्शन 30.15 करोड़ तक पहुंच गया है. आंकड़ों की मानें तो फिल्म के कुल 4629 शोज चले और सिनेमाघरों में औसतन 19.2 प्रतिशत दर्शक मौजूद रहे. अब देखना होगा कि यह मूवी मंडे टेस्ट में पास हो पाती है कि नहीं.
ओ रोमियो फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा सितारों की एक बड़ी फौज नजर आ रही है. फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारों के साथ-साथ फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों ने भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. विशाल भारद्वाज की यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से प्रेरित है, जिसे पर्दे पर बेहद रोमांचक अंदाज में उतारा गया है.
गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी है ‘ओ रोमियो’
फिल्म की कहानी जज्बातों के एक ऐसे भंवर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां जुनून भी है और दर्द भी. यह फिल्म दिखाती है कि जब प्यार अधूरा रह जाता है या उसे ठुकरा दिया जाता है, तो उसके कितने भयानक नतीजे हो सकते हैं. फिल्म की पूरी कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हुसैन उस्तरा (शाहिद कपूर) और अफशा (तृप्ति डिमरी) के बीच पनपने वाले उस इश्क की है, जो न केवल गहरा है बल्कि उतार-चढ़ाव से भरा भी. एक अपराधी की दुनिया और उसमें प्यार का ये तड़का वाकई इसे और भी दिलचस्प बनाता है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.