दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता को नई पीढ़ी ‘पंचायत’ की मंजू देवी जैसे खूबसूरत किरदार की वजह से याद करती है, लेकिन उन्होंने 80-90 के दशक में टीवी और बॉलीवुड में कई बोल्ड किरदार निभाए हैं. वे अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. 80 के दशक में शादीशुदा क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका रिश्ता और समाज के खिलाफ जाकर बेटी मसाबा को ‘सिंगल मदर’ के तौर पर पालने का फैसला आज भी मिसाल माना जाता है. उन्होंने हाल में 66 साल की उम्र में अपनी ‘प्रेग्नेंसी’ की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में सफाई दी कि यह सब भारी साड़ी के कपड़े के कारण था, न कि किसी असल ‘बधाई हो’ की खबर.
नीना गुप्ता की जिंदगी एक मिसाल है.
नीना गुप्ता का जीवन शुरू से ही बोल्ड फैसलों से भरा रहा है. 80 के दशक में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका अफेयर काफी विवादों में रहा था. विवियन उस समय शादीशुदा थे, लेकिन नीना उनके प्यार में थीं. जब नीना गर्भवती हुईं, तो समाज और करीबियों ने उन्हें गर्भपात कराने या सिंगल मदर बनने की मुश्किलों की चेतावनी दी. लेकिन नीना ने अपनी अंतरात्मा की सुनी और 1989 में बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया. उन्होंने अपनी किताब ‘सच कहूं तो’ में जिक्र किया है कि भले ही वह डरी हुई थीं, लेकिन मां बनने के अहसास से वह खुशी से झूम उठी थीं.
नीना गुप्ता उन कुछ अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने समाज की अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया.
अपनी शर्तों पर जी जिंदगी
विवियन रिचर्ड्स ने भले ही अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा और नीना के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन नीना ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर मसाबा को अकेले पाला और साथ ही अपने एक्टिंग करियर को भी नई ऊंचाइयों पर ले गईं. आज नीना और विवियन के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और मसाबा भी अपने पिता के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. नीना गुप्ता की कहानी आज की महिलाओं के लिए एक मिसाल है कि कैसे समाज की परवाह किए बिना अपनी शर्तों पर जिया जा सकता है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.