लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को ऑडियो में धमकी दी. एक नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें हैरी न सिर्फ रणवीर और रोहित को बल्कि उनके पूरे स्टाफ को खत्म करने की बात कर रहा है. इसके अलावा पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी है मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, इंटरपोल से लोकेशन पता करने की कोशिश जारी है.
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को दोबारा मिली धमकी.
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है. रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य प्रूफ्स को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है.
पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया. रणवीर सिंह को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है. लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है.
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक- दूसरे से जुड़े हुए हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.