मार्च का महीना का शुरू हो चुका है. एंटरटेनमेंट के नजरिए से ऑडियंस के लिए यह महीना खास होने वाला है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होगा. फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ है. ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ से मुकाबला है. दोनों बड़ी फिल्में हैं और बड़े स्टार्स हैं.
‘धुरंधर 2’ सिर्फ ‘टॉक्सिक’ से ही नहीं भिड़ना, बॉक्स ऑफिस पर कई तीन और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी. ये तीनों फिल्मों पैन इंडिया स्टार्स की है. इसे बनाने के लिए मेकर्स ने 100 करोड़ से लेकर 250 करोड़ रुपए की भारी-भरकम पैसा खर्च किया है. ऐसे में फिल्मों के टकराव होने से इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा. कौन-सी है यें फिल्में? क्या है इनका बजट? आइए जानते हैं.

मार्च 19 को तो तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं- ‘धुरंधर 2’, ‘टॉक्सिक’ और ‘डकैत’. यह क्लैश इतिहास रचने वाला है. फिर 26 मार्च को ‘उस्ताद भगत सिंह’ आएगी, जो बाकी 3 फिल्मों के कलेक्शन रोकने की कोशिश करते दिखेगी. इन फिल्मों का कॉम्बिनेशन एक्शन, रिवेंज, गैंगस्टर ड्रामा, मास एंटरटेनमेंट और सोशल मैसेज का है.

धुरंधर 2: द रिवेंजः ‘धुरंधर’ की भारी सफलता के बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है. यह स्पाई थ्रिलर है, जिसमें पाकिस्तान के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ, रिवेंज और देशभक्ति का तड़का है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना (विलेन), राकेश बेदी और अन्य शामिल हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरधंर 2’ का बजट 200-250 करोड़ रुपए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्सः ‘केएफजी’ स्टार यश की वापसी ‘टॉक्सिक’ के रूप में हो रही है. निर्देशक गीतू मोहनदास ने इसे पीरियड गैंगस्टर ड्रामा बनाया है/ कहानी 1940 के दशक से 1970 के गोवा में सेट है. यश ड्यूल रोल में राया के किरदार में एक एम्पायर खड़ा करते नजर आएंगे.

टॉक्सिकः ‘टॉक्सिक’ की कहानी ड्रग कार्टेल, बेट्रेयल, पावर और वॉयलेंस से भरी है. फिल्म में किआरा आडवाणी, नयनतारा, हुमां कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी बसंत है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है. ऑडियंस फिल्म के टीजर और ट्रेलर से पहले ही इंप्रेस है.

डकैत: ए लव स्टोरीः आदिवि सेश और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म पहले 2025 के आखिरी में रिलीज होनी थी, लेकिन आदिवि के इंजरी के कारण 19 मार्च 2026 पर शिफ्ट हो गई. निर्देशक शनैल देओ की डेब्यू फिल्म है. बाइलिंगुअल (हिंदी-तेलुगु) यह एक्शन ड्रामा एक गुस्सैल कन्विक्ट की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है जिसने उसे धोखा दिया. कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैत’ का बजट 70 करोड़ रुपए है.

उस्ताद भगत सिंहः पवन कल्याण, श्रीलीला, राशी खन्ना, अशुतोष राणा, नवाब शाह और गौतमी स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को रिलीज होगी. यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी है. पवन कल्याण आईपीएस अधिकारी भगत सिंह के रोल में हैं. कहानी—परिवार की हत्या के बाद अधिकारी और बेटी मौत का नाटक करते हैं.

‘उस्ताद भगत सिंह’ यह थलापति विजय की फिल्म ‘थेरी’ से इंस्पायर्ड है, लेकिन स्क्रीनप्ले में बड़े बदलाव किए गए हैं. फिल्म का बजट 130 करोड़ से 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स के साथ 82 करोड़ रुपए में पहले ही कर दी है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.