‘क्या हुआ तेरा वादा’ बजते ही न जाने कितनी यादें ताजा हो जाती हैं. ‘हम किसी से कम नहीं’ फिल्म का ये गाना एवरग्रीन है. इस कालजयी गीत को सुष्मा श्रेष्ठा और मोहम्मद रफी ने आवाज दी है. आज भी ये गाना टूटे दिल और ठुकराए आशिकों के लिए मरहम सा काम करता है. फिल्म में हीरोइन गरीब हीरो तारीक को छोड़कर अमीर दिखाए गए ऋषि कपूर के पास चली जाती है. ये कहानी न जाने कितने लोगों की असल जिंदगी की स्टोरी है जहां वो चुपचाप अपने प्यार को अपनी आंखों के सामने किसी औऱ का होता देखते हैं. ‘क्या हुआ तेरा वादा’ एक ऐसा गीत है जिसमें हर किसी को अपनापन महसूस होता है और शायद यही वजह है कि 49 साल बाद भी ये पुराना नहीं हुआ.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.