Brutally Trolled: बॉलीवुड की टैलेटेड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में दिए अपने एक बयान में उन्होंने महिलाओं को लेकर कु ऐसा कहा कि यूजर्स भड़क उठे. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. वैसे रानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में काफी बिजी हैं.
बच्चा जो करता है घर से सीखता है
रानी मुखर्जी ने अपने हालिया बयान में कहा कि औरतों के सम्मान की शुरुआत घर से होती है. उन्होंने कहा कि बच्चे जो भी सीखते हैं, वो अपने घर में देखने के बाद ही सीखते हैं. अगर कोई लड़का अपनी मां को पिता से डांट खाते हुए देखता है, तो उसे लगता है कि महिलाओं के साथ इस तरह का बिहेव करना कोई गलत बात नहीं है. मेरा मानना है कि ये पिता की जिम्मेदारी है कि वे घर में पत्नी के साथ कैसे ट्रीट कर रहा है. मां को इज्जत मिलती है, तो बच्चे भी सीखते हुए समाज में महिलाओं को सम्मान देने लगते हैं.
रानी के बयान से मचा बवाल
अपनी बात आगे रखते हुए रानी ने कहा कि, ‘घर में पिता को मां पर चिल्लाना तो बिल्कुल नहीं चाहिए. बल्कि मैं तो कहती हूं कि मां को पिता पर चिल्लाना चाहिए.रानी के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. उनके इस बयान पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. रानी ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि आप मेरे पति से मत पूछिए कि घर पर उनके साथ रोज क्या होता है.’
बता दें कि रानी का ये बयान लोगों क हजम नहीं हो रहा है. रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने उनकी इस सोच पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि रानी मजाक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ये मजाक नहीं, दूसरे ने लिखा, सिर्फ सीनियर होने का मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी बोल दिया जाए. सोशल मीडिया पर रानी के इस बयान पर खूब किरकिरी हो रही है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.