90 के दशक से पहले एक्शन हीरो सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक फिल्म में नजर आई थी. फिर कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया. इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर गुलशन राय के बेटे राजीव राय ने बनाया था. नाम था ‘त्रिदेव’. यह एक एक मल्टी स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. मूवी में 42:23 मिनट की लेंग्थ के कुल 4 गाने रखे गए थे. फिल्म के पॉप्युलर गानों में ‘ओए ओए…ओ तिरछी वाले’, ‘गली गली में फिरता है’, ‘मैं तेरी मोहब्बत में’, और ‘रातभर जाम से जाम’ जैसे सॉन्ग शामिल थे. एक गाना सनी देओल – माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था जिसके बोल थे ‘मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा, मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है…’. यह माधुरी दीक्षित सनी देओल का इकलौता रोमांटिक सॉन्ग है. इस गाने को मोहम्मद अजीज और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी. 7 जुलाई 1989 को रिलीज त्रिदेव फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी जैसे सितारे नजर आए थे. म्यूजिक कल्याण जी आनंद जी का था. 2 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने करीब 17 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.