केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है?
केआरके को पोस्ट अब वायरल हो रहे हैं.
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है?
कमाल आर खान के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं. कमाल आर खान ने कहा, ‘राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया. कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे. उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते.’
कमाल आर खान का पोस्ट.
कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं. राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं. मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया. ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई. राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कई केस दर्ज हुए.
केआरके ने किया ये दावा
केआरके ने दावा किया राजपाल यादव की यूपी स्थित संपत्ति को 2024 में बैंक ने सील कर दिया था, क्योंकि उन्होंने 11 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाया. सेंट्रल बैंक ने बताया कि राजपाल यादव ने मुंबई ब्रांच से अपने गृहनगर शाहजहांपुर की प्रॉपर्टी के बदले यह कर्ज लिया था.’
साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया. राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे. कई सेलेब्स जैसे सोनू सूद, इंद्रजीत, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह संकट में फंसे अभिनेता को आर्थिक मदद दे चुके हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.