वैलेंटाइन डे पर विजय वर्मा ने अपने पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया. आज प्यार भरे दिन के खास मौके पर एक्टर ने किसी लड़की के हाथों में हाथ डाल फोटो शेयर की. इस फोटो के सामने आते ही सवाल उठने लगे कि आखिर ये महिला कौन है. क्या तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद एक्टर को नई गर्लफ्रेंड मिल गई है. हालांकि विजय वर्मा ने फैंस के साथ प्रैंक किया.
विजय वर्मा का पोस्ट हो रहा वायरल.
विजय वर्मा ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर किसी लड़की के हाथों में हाथ डाल फोटो शेयर की जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया. हर कोई बस यही जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर ये लड़की कौन है. क्या ये विजय वर्मा की नई गर्लफ्रेंड हैं. विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एक महिला का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.
विजय वर्मा ने ये पोस्ट शेयर किया था.
कौन है विजय वर्मा के साथ नजर आने वाली लड़की?
फोटो को इस तरह से फ्रेम किया गया था कि महिला का चेहरा नजर न आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे टू माय फॉरएवर’. साथ में रेड हार्ट और रेनबो इमोजी भी लगाया. एक्टर ने अपनी इस फोटो में खुशी आहूजा को टैग किया था. अब जैसे ही नेटिजेंस की नजर खुशी आहूजा के नाम पर पड़ी लोगों ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
विजय वर्मा ने फैंस के साथ किया प्रैंक
अब जैसे ही लोग खुशी आहूजा के इंस्टाग्राम हैंडल पर गए उन्हें पता चला कि वो किसी असल इंसान का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. वो एक फैन पेज है जिसमें कुछ भी पोस्ट किया गया है. इस अकाउंट की डिटेल्स देखने के बाद फैंस को अहसास हुआ कि विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके साथ मजाक किया है. आखिरकार फैंस को निराशा हुई और लोगों ने मान लिया कि विजय वर्मा सिंगल हैं.
खबरों के मुताबिक, विजय और तमन्ना की मुलाकात 2022 में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के दौरान हुई थी और वहीं से दोनों की डेटिंग शुरू हुई. महीनों तक अफवाहें चलती रहीं, लेकिन 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया और कई इवेंट्स में साथ नजर आए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी बॉन्डिंग की झलकियां शेयर कीं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.