राजस्थानी लोक संगीत से बॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली यह टैलेंटेड एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी दमदार गायकी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने अलका याग्निक के साथ मिलकर एक ऐसा ब्लॉकबस्टर गाना गाया था, जिसने उस दौर में अश्लीलता के आरोपों के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं. गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी एक्ट्रेस माहिर है और बड़े पर्दे पर अपनी संजीदगी से हर किरदार में जान फूंक देती है.
नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंटेड सितारों की भरमार है. उन्हीं में से एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं इला अरुण. राजस्थानी लोक संगीत को अपनी पहचान बनाने वाली इला ने बॉलीवुड तक का शानदार सफर तय किया है. वह न केवल एक मंझी हुई एक्ट्रेस हैं, बल्कि अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर एक बेहतरीन गायिका भी हैं. उनकी गायकी और अभिनय का अनोखा संगम उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाता है.

15 मार्च 1954 को जोधपुर, राजस्थान में जन्मीं इला अरुण ने अपनी अनोखी आवाज और बोल्ड गीतों से 90 के दशक में धूम मचाई. उनका सबसे चर्चित गाना साल 1993 में आई फिल्म खलनायक का ‘चोली के पीछे क्या है’, जो आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने को उन्होंने अल्का याग्निक के साथ गाया था और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. इस गाने के लिए इला अरुण को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. हालांकि, ये गाना विवादों के घेरे में रहा. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)

‘चोली के पीछे क्या है’ गाने के बोलों को अश्लील बताया गया, और इला अरुण से सार्वजनिक कार्यक्रमों में इसे न गाने की मांग भी की गई. यहां तक कि दूरदर्शन ने भी इस गाने पर बैन लगा दिया था, लेकिन इला अरुण ने हमेशा कहा कि उनके गाने अश्लील नहीं हैं, बल्कि वह लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सच्चाई को दिखाते हैं. विवाद के बावजूद यह गाना सुपरहिट रहा और आज भी शादियों-महफिलों में बजता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इला अरुण ने सिर्फ गायकी ही नहीं, बल्कि अभिनय में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. ‘करण अर्जुन’ में ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘मोरनी बागा मा बोले’ (लता मंगेशकर के साथ), और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘रिंगा रिंगा’ जैसे गाने उनके करियर के बड़े हाइलाइट्स हैं. इसके अलावा, उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों के गानों को भी अपनी आवाज दी है. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)

इला अरुण ने सिर्फ गायकी ही नहीं, बल्कि अभिनय में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. ‘करण अर्जुन’ में ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘मोरनी बागा मा बोले’ (लता मंगेशकर के साथ), और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘रिंगा रिंगा’ जैसे गाने उनके करियर के बड़े हाइलाइट्स हैं. इसके अलावा, उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों के गानों को भी अपनी आवाज दी है. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)

इसके अलावा, ‘चाइना गेट’, ‘चिंगारी’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ और ‘बेगम जान’ जैसी फिल्मों में उन्होंने सहायक भूमिकाओं में कमाल दिखाया. ज्यादातर उन्होंने साइड रोल्स किए, लेकिन हर किरदार में अपनी मौजूदगी से फिल्म को मजबूती मिली. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)

एक्टिंग और सिंगिंग के साथ ही टीवी की दुनिया में भी इला अरुण का करियर बेहतरीन रहा. साल 1980 के दशक से शुरू हुआ सफर सफल रहा. उन्होंने ‘भारत एक खोज’, ‘यात्रा’ और ‘संविधान’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया. टीवी से उन्हें शुरुआती पहचान मिली, जिसके बाद वह फिल्मों में आईं. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.