मंदाकिनी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. ‘राम तेरी गंगा मैली’ से उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की है. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में से एक का नाम ‘शूरवीर’ है. साल 1988 में आई इस फिल्म के गाने ‘हाय क्या पूछते हो दर्द किधर होता है’ है. इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया है. गाने को एसएच बिहारी ने लिखा है. इसके म्युजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल हैं. गाने में मंदाकिनी राजन सिप्पी के साथ रोमांस करते दिख रही है. गाने में दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. नाच रही हैं. 6.58 मिनट के इस गाने में मंदाकिनी ने उस दौर के हिसाब से बारिश में भीगते हुए कई बोल्ड सीन भी दिए हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.