अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग पर साधा निशाना
ओलिविया डीन के बाद जब बैड बनी मंच पर आए, तो लॉस एंजिल्स का ‘क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना’ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ‘बेस्ट म्यूजिक अर्बाना एल्बम’ का अवॉर्ड हाथ में थामते ही उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के सीधे अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग को शहरों से बाहर निकालने की मांग कर दी. बैड बनी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा, ‘भगवान का शुक्रिया अदा करने से पहले मैं कहना चाहता हूं ICE OUT. हम कोई जंगली या जानवर नहीं हैं, हम इंसान हैं और हम भी अमेरिकी हैं.’
ओलिविया ने कहा हम प्यार से ही जीतेंगे
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘नफरत को नफरत से नहीं जीता जा सकता, वह और बढ़ती जाती है. नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ प्यार है. इसलिए हमें दूसरों से अलग बनना होगा. अगर लड़ना भी है, तो प्यार से लड़ो. हम उनसे नफरत नहीं करते, बस अपने परिवार से प्यार करते हैं. याद रखिए, हम सब प्यार से ही जीतेंगे.’
इमिग्रेशन के मुद्दे पर खुलकर रखी अपनी बात
इस दौरान जब बिली आइलिश ने रविवार को ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड अपने हाथ में लिया, तो उन्होंने भी खामोश रहने के बजाय इमिग्रेशन के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. मंच से अपनी बात कहते हुए बिली ने कहा, ‘चुराई हुई जमीन पर कोई भी इंसान गैर-कानूनी नहीं होता.’ उनके भाषण का कुछ हिस्सा सेंसर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने अपनी बात को वजन देने के लिए कुछ कड़े शब्दों (गाली-गलौज) का इस्तेमाल किया था.
जारी रखना होगा विरोध करना
सिंगर ने आगे कहा, ‘सच कहूं तो इस वक्त यह समझना बहुत मुश्किल है कि क्या कहें और क्या करें. लेकिन इस हॉल में मौजूद लोगों को देखकर मुझे उम्मीद की एक किरण दिखती है. मुझे लगता है कि हमें लड़ना, अपनी आवाज उठाना और विरोध करना जारी रखना होगा. हमारी आवाज और आम लोगों की ताकत वाकई मायने रखती है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.