Rajpal Yadav Case: चैक बाउंस मामले में जेल में बंद राजपाल यादव को लेकर लोग अपनी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. अब इसी लिस्ट में गोविंद नामदेव भी शामिल हो गए हैं. हाल ही में एक्टर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राजपाल यादव के बारे में बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में इस तरह की घटना में कोई साथ देने नहीं आता.
राजपाल के सपोर्ट में आए गोविंद नामदेव
वायरल हो रहा गोविंद का बयान
गोविंद नामदेव ने द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में राजपाल का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘मैंने देखा है कि बॉलीवुड में जब भी कोई इस तरह की हादसे का शिकार होता है, या फंस जाता है तो कोई साथ नहीं देता. ऐसा ही होता आया है और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा. इसके पीछे एक सोच होती है. जिसमें संस्कार नहीं हैं मदद करने के वो मदद नहीं करता. इंडस्ट्री की हवा ही ऐसी है कि लोगों को ऐसा बना देती है. ये बहुत दुर्भाग्यशाली बात है.’
राजपाल को बताया बेकसूर
अपनी बात आगे रखते हुए गोविंद ने कहा, ‘राजपाल के साथ जो भी हुआ मैं उसका साक्षी हूं. वो जिस मुसीबत में फंस गया है, ऐसा इंसान वो है नहीं. लेकिन उसके साथ जो भी हुआ हो,लेकिन आगे उसके साथ अच्छा ही होगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि राजपाल आज जिस मुसीबत में फंस गया है, ये सब उसने जानबूझकर नहीं किया है. वक्त कभी कभी ऐसे दिन भी दिखाता है.
बता दें कि आज कोर्ट में सुनवाई के बाद भी राजपाल यादव के हक में सुनवाई नहीं हुई है. कोर्ट ने उन्हें जेल में रहने को ही कहा है. उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.फैंस को उम्मीद थी कि आज शायद उनके हक में कोई ऐसा फैसला आएगा कि वह जेल से बाहर आ पाएंगे. लेकिन कोर्ट के फैसले के सामने आने के बाद अभी वह जेल में ही रहेंगे. अब बेल पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.