फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सिंगर्स हुए हैं. बहुत कम लोग हैं, जो म्युजिक इंडस्ट्री पर रूल कर रहे हैं. इंडस्ट्री में एक ऐसी सिंगर है, जिसने 14 की उम्र में सिंगिंग रियलिटी शो जीता. यह सिंगर 5 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी है. 200 करोड़ रुपए की मालकिन है. एक गाने के 25 लाख रुपए लेती है.
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान श्रेया घोषाल. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)
श्रेया घोषाल को बड़ा ब्रेक संजय लीला भंसाली ने दिया. साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ में उन्होंने पांच गाने गाए, जिनमें से एक ‘बैरी पिया’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता. इसके बाद श्रेया ने 20 भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. वह सिंगिंग के अलावा, इन दिनों वह लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ में जज के तौर पर भी नजर आती हैं
श्रेया घोषाल की प्रॉपर्टी
श्रेया घोषाल की शानदार करियर ने उन्हें काफी संपत्ति दिलाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है, और उनकी सालाना कमाई करीब 10 से 12 करोड़ रुपये है. वह एक गाने के लिए लगभग 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा लाइव कॉन्सर्ट और इवेंट के जरिए भी वह लाखों रुपए कमाती हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.