राजस्थानी फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है, जो अपनी भव्यता और मैसेज की वजह से चर्चा में है. लगभग 2.5 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी फिल्म लोकल सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है. फिल्म के निर्देशक और एक्टर अरविंद कुमार वाघेला का कहना है कि यह कहानी क्राइम का महिमामंडन नहीं करती, बल्कि बुरे हालातों में भी मूल्यों को बचाए रखने का मैसेज देती है. फिल्म में रंजीत और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे बड़े सितारे हैं.
एक्टर अरविंद कुमार वाघेला ने लीड रोल निभाया है.
फिल्म के डायरेक्टर और मेन लीड एक्टर अरविंद कुमार वाघेला ने उन उठते हुए सवालों का भी खुलकर जवाब दिया, जो इसकी कहानी को लेकर पूछे जा रहे थे. जब लोगों ने कहा कि क्या यह फिल्म किसी गैंगस्टर की लाइफ पर है, तो अरविंद कुमार ने बड़ी पते की बात कही. उन्होंने साफ किया कि फिल्म का मकसद कहीं से भी अपराध या जुर्म को बढ़ावा देना नहीं है. यह कहानी एक ऐसे पढ़े-लिखे इंसान की है, जिसे हालातों ने गलत रास्ते पर तो धकेल दिया, लेकिन उसने अपनी इंसानियत और अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया. उनका कहना है कि इंसान को प्रेरणा कहीं से भी मिल सकती है, बस यह याद रखना चाहिए कि किसी भी मोड़ पर अपने मोरल वैल्यूज नहीं गिरने चाहिए.
राजस्थान की महंगी फिल्मों में से एक
अगर बजट और कलाकारों की बात करें, तो यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा दांव है. करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म राजस्थान की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म को ग्रैंड बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड के मशहूर चेहरों को लिया गया है. पुरानी फिल्मों के मशहूर विलेन रंजीत ‘गोपी बहू’ के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी, कॉमेडी क्वीन उपासना सिंह और दीपशिखा नागपाल जैसे बड़े सितारे इसमें नजर आने वाले हैं. रीजनल सिनेमा में इतना बड़ा पैसा लगाना और इतने बड़े कलाकारों का जुड़ना यह साबित करता है कि अब राजस्थानी फिल्में भी बॉलीवुड की तरह प्रोफेशनल और हाई-लेवल पर बनने लगी हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.