सनी देओल ने इंडस्ट्री में दशकों बीता दिए हैं और इन सालों में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. सनी का मानना है कि इस चकाचौंध भरी दुनिया में सफलता और असफलता तो आती-जाती रहती है, लेकिन एक कलाकार की असली ताकत उसकी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी में छिपी होती है.
‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’
एएनआई से बात करते हुए सनी देओल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. जिसमें रनवीर सिंह का एक वायरल डायलॉग ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ खूब चर्चा में रहा. दरअसल, यह डायलॉग सनी देओल की पुरानी सुपरहिट फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ के टाइटल से लिया गया था. इंटरव्यू में जब सनी से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने उनके फिल्म टाइटल इस्तेमाल करने के लिए कोई रॉयल्टी दी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.
सनी ने बताई रॉयल्टी की सच्चाई
सनी पाजी ने जवाब में कहा, ‘नहीं, हमारे जो डायरेक्टर हैं, वो बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने मेरी पिक्चर देखी है और घायल, घातक जैसी फिल्में देखी हैं तो मुझे लगता है सिर्फ रिस्पेक्ट के लिए उन्होंने डायलॉग यूज किया. मतलब, उन्होंने टाइटल यूज किया, जो बहुत स्वीट है.’ सुनील ने इसे सम्मान का प्रतीक बताया और कोई रॉयल्टी न लेने पर कोई नाराजगी नहीं जताई.
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2
‘धुरंधर’ आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म थी, जिसमें रनवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और इतिहास रच दिया. अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ की तैयारी में हैं. इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने बिना ज्यादा खुलासा किए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह यश-कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ के साथ टकराएगी.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल का वर्कफ्रंट भी काफी व्यस्त है. वे आमिर खान और प्रीति जिंटा के साथ ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे, जो स्वतंत्रता दिवस 2026 पर रिलीज होगी. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर ‘इक्का’ और ‘गबरू’ रिलीज होंगी. सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ है, जिसमें सुनील हनुमान का किरदार निभाएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी भी हैं और यह दिवाली 2026 पर रिलीज होगी.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.