पाकिस्तान में भले आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को सिनेमाघरों में जगह नहीं मिली, लेकिन इसका क्रेज कम नहीं हुआ.कराची के मशहूर Rainbow Centre में इसकी पायरेटेड सीडी खुलेआम बिकती दिखी. फिल्म की पायरेटेड CD सिर्फ 50 पाकिस्तानी रुपये, यानी करीब 16 भारतीय रुपये में मिल रही है. थिएटर बैन के बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है.
पाकिस्तान में छाई ‘धुरंधर’ बैन के बाद भी पसंद कर रहे लोग.
धुरंधर को भले ही पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में सिनेमाघरों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली, लेकिन फिल्म का क्रेज सीमाओं में बंधा नहीं. ओटीटी पर रिलीज के बाद यह स्पाई थ्रिलर अब पाकिस्तान के पायरेटेड बाजारों तक पहुंच चुकी है, जहां इसकी कॉपियां खुलेआम बेची जा रही हैं. न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने कराची के रेनबो सेंटर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुकानदार खुलेआम इस फिल्म की पायरेटेड डीवीडी बेचते नजर आ रहे हैं.
कराची के बाजार में ‘धुरंधर’ का जलवा
यूट्यूबर कार्ल रॉक ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में वह एक दुकानदार से बात करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं- ‘पाकिस्तान में इंडियन फिल्म्स बैन हैं, लेकिन देखिए क्या मिला, ये नई फिल्म है हिंदुस्तान से.’ दुकानदार से उन्होंने बात की और उसने कहा कि ये सबसे नई फिल्म है.
16 रुपए में बिक रही पायरेटेड CD
कार्ल ने रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए बताया कि वे सिंधी हैं और उनके दादा-परदादा विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए थे. फिर उन्होंने दुकानदार से पूछा, ‘ये फिल्म कितने की है?’ दुकानदार ने जवाब दिया, ‘सिर्फ 50 पाकिस्तानी रुपये’, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 16 रुपये.’ कार्ल ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘बहुत सस्ता है!’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.