Dhurandhar 2: हर तरफ रणवीर सिंह के धुरंधर 2 के टीजर की चर्चा हो रही है. इसी बीच धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है. मुंबई पुलिस ने फिलहाल लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
अब तक मिली खबर के मुताबिक आरोप है कि साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर ने बिना जरूरी अनुमति ड्रोन उड़ाया. जहां धुरंधर कमाई के मामले में तहलका मचा रही है, इस बीच इस खबर ने सभी को चौंका दिया है.
धुरंधर लोकेशन मैनेजर पर मुंबई पुलिस ने ठोका मुकद्दमा
हाल ही में मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए धुरंधर 2 का पोस्ट और टीजर जारी किया है. टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने टीजर पर दिल खोलकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है. इसr बीच खबर ये भी है कि मुंबई पुलिस ने फिल्म धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना जरूरी अनुमति ड्रोन उड़ाने का है. इस मामले में MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए जानबूझकर ऐसा किया.
ड्रोन उड़ा कर नियमों का उल्लंघन
सामने आ रही खबरों के मुताबिक 30 जनवरी से ऐतिहासिक फोर्ट इलाके को शूटिंग के लिए बेहद अलग तरीके से सजाया जा रहा था. इसे पाकिस्तान की किसी पुरानी, भीड़भाड़ वाली गली जैसा लुक देने की बात भी सामने आई है. पुलिस की मानें तो शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए ड्रोन का भी यूज किया गया, लेकिन इससे पहले किसी तरह को कोई इजाजत नहीं ली गई थी.FIR में यही बात दर्ज है कि गई है कि ड्रोन उड़ाकर नियमों का उल्लंघन किया गया. खबर तो ये भी है कि 1 फरवरी को शूटिंग के लिए संजय दत्त समेत पूरा क्रू उस वक्त वहां पहुंचा था.
बता दें कि सामने आया टीजर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. टीजर में रणवीर सिंह का अवतार फैंस का दिल एक बार फिर जीत रहा है. टीजर में रणवीर सिंह के डायलॉग तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उनके डायलॉग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.