बॉलीवुड की धुनों में दिल टूटने के उस कच्चे दर्द को इस तरह पिरोया गया है कि ये गाने जख्मों पर मरहम जैसा काम करते हैं. चाहे अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज हो या केके की वो दर्दभरी चीख, इन सुरों ने हर टूटे दिल को जुबां दी है. आज ब्रेकअप डे के मौके पर हम आपको उन 8 सदाबहार गानों के बारे में बता रहे हैं, जो प्यार में मिली दूरियों और तड़प का गहरा अहसास कराते हैं. आइए, सुनते हैं वो नगमे जो आपकी अधूरी दास्तां को लफ्जों में बयां करते हैं.
चन्ना मेरेया (फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल): अधूरे प्यार और एक भारी मन के साथ दी गई विदाई के लिए इससे बेहतर गाना दूसरा नहीं हो सकता. सूफी टच और रूह को झकझोर देने वाले बोल इसे एक मॉर्डन क्लासिक बनाते हैं. यह उन लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने अपने प्यार को किसी और का होते देखा, लेकिन फिर भी उसके लिए सिर्फ दुआएं मांगी. यह गाना सिखाता है कि कुछ मोहब्बतें पूरी न होकर भी खूबसूरत होती हैं.

चन्ना मेरेया (फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल): अधूरे प्यार और एक भारी मन के साथ दी गई विदाई के लिए इससे बेहतर गाना दूसरा नहीं हो सकता. सूफी टच और रूह को झकझोर देने वाले बोल इसे एक मॉर्डन क्लासिक बनाते हैं. यह उन लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने अपने प्यार को किसी और का होते देखा, लेकिन फिर भी उसके लिए सिर्फ दुआएं मांगी. यह गाना सिखाता है कि कुछ मोहब्बतें पूरी न होकर भी खूबसूरत होती हैं.

ओ बेदर्देया (फिल्म- तू झूठी मैं मक्कार) अरिजीत सिंह ने इस गाने में धोखे के दर्द को जिस तरह पिरोया है, वह सीधे कलेजे को चीर जाता है. यह गाना उस बेदर्द महबूब के लिए एक पुकार है, जिसने हंसते-खेलते रिश्ते को बीच राह में छोड़ दिया. अगर आपका दिल भी टूटा है और आप समझ नहीं पा रहे कि आखिर प्यार इतनी जल्दी नफरत में कैसे बदल गया, तो यह ट्रैक आपकी उस घुटन को बखूबी बयां करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर तुम साथ हो (फिल्म- तमाशा) यह गाना उस दम घुटने वाले अहसास की तस्वीर है, जब इंसान एक रिश्ते में रहते हुए भी खुद को खोने लगता है. अलका याग्निक और अरिजीत सिंह की जुगलबंदी ने एक ऐसा माहौल बनाया है, जो आपको भावनाओं के गहरे समंदर में डुबो देता है. यह उन लोगों के लिए है, जो किसी के साथ होकर भी अकेले हैं और पुराने जख्मों से पीछा छुड़ाने की जद्दोजहद में लगे हैं.

हमारी अधूरी कहानी (फिल्म-हमारी अधूरी कहानी): कुछ मोहब्बतें ऐसी होती हैं जिनका कोई अंत नहीं होता और हैप्पी एंडिंग तो खैर बहुत दूर की बात है. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक उन लोगों के लिए किसी मरहम से कम नहीं है, जिनकी प्रेम कहानी बिना किसी चेतावनी के बीच रास्ते में ही छूट गई. भारी संगीत और दर्द भरे बोलों से सजा यह गाना उस अधूरेपन को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि देता है, जिसे हम चाहकर भी शब्दों में बयां नहीं कर पाते.

कबीरा (फिल्म-ये जवानी है दीवानी): यह गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उस अकेलेपन की कहानी है जो प्यार में बंजारा बनने पर मिलता है. गाने के बोल दिल के उन कोनों को छूता है, जहां हम जिंदगी के किसी खास अध्याय के खत्म होने पर खुद को एक चौराहे पर खड़ा पाते हैं. यह गाना उन लोगों के लिए है जो आगे तो बढ़ रहे हैं, पर जिनकी रूह अब भी पीछे छूटी यादों में कहीं अटकी हुई है.

मैं जहां रहूं (फिल्म-नमस्ते लंदन) राहत फतेह अली खान की मखमली आवाज में यह गाना एक ऐसा मास्टरपीस है, जो वक्त और दूरी की सीमाओं को तोड़ देता है. यह उन लोगों को एक सुरीली झप्पी जैसा महसूस होता है, जो मीलों दूर होने के बाद भी अपने पार्टनर को अपने दिल में बसाए रखते हैं. यह अहसास दिलाता है कि भले ही इंसान पास न हो, उसकी यादें साये की तरह हमेशा साथ चलती हैं.

बेखयाली (फिल्म-कबीर सिंह) यह गाना उस बेचैनी से लबरेज है, जो किसी को भुलाने की नाकाम कोशिश में पैदा होती है. जब आप अपने दिमाग से किसी का चेहरा मिटाना चाहते हैं, लेकिन हर ख्याल घूम-फिरकर उसी की कमी पर आकर रुक जाता है, तब बेखयाली गाना मरहम जैसा लगता है. यह उस तड़प की आवाज है जहां गुस्सा और बेबसी एक साथ मिलकर दिल पर वार करते हैं.

तड़प तड़प (फिल्म-हम दिल दे चुके सनम): अगर बात हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामे की हो, तो केके के इस क्लासिक का कोई मुकाबला नहीं है. यह गाना टूटे हुए दिल की उस चीख को बयां करता है, जिसे शब्दों में कहना मुश्किल है. जिस इंटेंसिटी के साथ इसे गाया गया है, वह बॉलीवुड के उस दौर की याद दिलाता है जब दिल टूटने का मतलब सिर्फ गम नहीं, बल्कि रूह का कांप जाना होता था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.