Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 5: ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्डवाइड रिपोर्ट कार्ड शानदार है. सनी देओल स्टारर इस वॉर ड्रामा ने सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में 275 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 199.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ओवरसीज में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने ‘भूल भुलैया 2’ और ‘सितारे जमीन पर’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
चार दिन के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म 180 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. खास बात यह रही कि रिपब्लिक डे पर फिल्म ने अकेले 59 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते शुक्रवार से सोमवार के बीच फिल्म की डेली कमाई लगभग दोगुनी हो गई, जिसने इसके लॉन्ग रन के संकेत दे दिए.
विदेशों में भी ‘बॉर्डर 2’ का परचम
ओवरसीज मार्केट में भी ‘बॉर्डर 2’ ने जबरदस्त शुरुआत की है. इंटरनेशनल टेरिटरीज से अब तक करीब 4.5 मिलियन डॉलर (35 करोड़) की कमाई हो चुकी है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पांच दिन में 275 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल करता है.
पुरानी हिट्स को छोड़ा पीछे
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने आमिर खान की सितारे जमीन पर (266 करोड़ रुपये) और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 (267 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह हिंदी वॉर ड्रामा में फाइटर और उरी के रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही है और साल की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर है.
‘बॉर्डर 2’ ने किस दिन कितने कमाए
- दिन एक – 30 करोड़
- दिन दो- 36.5 करोड़
- दिन तीन- 54.5 करोड़
- दिन चार- 59 करोड़
- दिन पांच- 19.50 करोड़
स्टारकास्ट और फ्रेंचाइजी का भविष्य
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अनन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की सफलता के बाद बॉर्डर 3 की प्लानिंग शुरु हो गई है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.