Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों असली मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने महज 10 दिनों में 275 करोड़ का भारी-भरकम आंकड़ा पार कर लिया है, जो साफ दिखाता है कि दर्शकों के बीच आज भी इस वॉर ड्रामा का जबरदस्त क्रेज है. दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी अपने पहले वीकेंड पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. भले ही सामने ‘बॉर्डर 2’ का तूफान हो, लेकिन रानी मुखर्जी के जांबाज ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ अवतार ने दर्शकों को खींचने में कामयाबी हासिल की है.
बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जहां 2345 शोज में करीब 17.6 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई और इसने 2505 शोज के जरिए 6.25 करोड़ रुपये बटोरे.
तीसरे दिन भी ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आया उछाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल आया और इसने 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस दौरान थिएटर्स में दर्शकों की संख्या भी बढ़कर 33.29 फीसदी तक पहुंच गई. कुल मिलाकर ‘मर्दानी 3’ ने पहले वीकेंड 17.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन-अहान शेट्टी ने भी किया काम
बताते चलें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फौज पाकिस्तानी दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही है. यह साल 1997 की बॉर्डर का सीक्वल है जिसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसी हीरोइनों ने भी काम किया है. दूसरी तरफ रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज में वापसी कर चुकी हैं. ‘मर्दानी 3’ की कहानी इस बार रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों की गुत्थी सुलझाती नजर आ रही हैं. मल्लिका प्रसाद ने फिल्म में खलनायिका का रोल निभाया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.