Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज को दो हफ्ते हो चुके हैं. अब यह मूवी 300 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि वीकडेज में कमाई की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. रिलीज के सातवें दिन तक फिल्म बमुश्किल 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है. अच्छी शुरुआत करने के बाद रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है, जिससे आने वाले दिनों में रानी की फिल्म के लिए टिकना मुश्किल लग रहा है.
‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच ‘मर्दानी 3’ ने बटोर लिए 26 करोड़ रुपये.
वॉर ड्रामा फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 10.75 करोड़, शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ बटोरे. हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई गिरने लगी, 11वें और 12वें दिन फिल्म ने 5.75-5.75 करोड़ कमाए, जबकि 13वें दिन यह आंकड़ा घटकर 4.15 करोड़ पर आ गया.
300 करोड़ क्लब के करीब पहुंची बॉर्डर 2 फिल्म
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती के मुताबिक, 14वें दिन बॉर्डर 2 फिल्म ने भारत में करीब 3.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इस तरह ‘बॉर्डर 2’ की कुल नेट कमाई अब 294.25 करोड़ हो गई है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज या फिर कल यह मूवी भारत में 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी.
सुस्त पड़ गई मर्दानी 3 की कमाई की रफ्तार
दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की राह थोड़ी मुश्किल होती दिख रही है. शानदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. दर्शकों और क्रिटिक्स की तारीफों के बावजूद वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ गई है.
‘मर्दानी 3’ ने एक हफ्ते में किया इतने करोड़ का बिजनेस
रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ के साथ शुरुआत की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि, वीकेंड खत्म होते ही कमाई में गिरावट आई. चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.60 करोड़ और छठे दिन 2.1 करोड़ बटोरे. सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 26.30 करोड़ हो गया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.