नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम वाले लुक को बहस छिड़ी हुई है. अब इस पर अरुण गोविल ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि जब कोई छवि दर्शकों के दिल में बस जाती है, तो तुलना होना लाजिमी है और इसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए. अरुण गोविल ने साफ शब्दों में कहा कि भगवान का किरदार निभाने के लिए वैसा दिखना बहुत जरूरी है, क्योंकि लोग पर्दे पर एक्टर को नहीं बल्कि ईश्वर को ढूंढते हैं. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में में नजर आने वाले हैं.
कालजयी साबित हुई रामानंद सागर की ‘रामायण’
रामानंद सागर की ‘रामायण’ की अपनी अलग ही पहचान है. उस दौर में जब रामायण शो आता था तो सड़कें सूनी हो जाती थीं और लोग टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठते थे. शो के कलाकारों को आज भी घर-घर में भगवान की तरह पूजा जाता है, यही वजह है कि नई फिल्म की तुलना उस दौर की सादगी और प्रभाव से होना तय है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में दीपिका चिखलिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान के किरदारों को अमर कर दिया था. दशकों बाद भी इन कलाकारों की छवि लोगों के जहन में इतनी गहराई से बसी है.
दीवाली पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉलीवुड की मस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश को रावण का रोल मिला है. उनके अलावा साईं पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. प्रोजेक्ट का स्केल इतना बड़ा है कि हर छोटी से छोटी डिटेल पर फैंस की पैनी नजर है. रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.