बॉलीवुड के हैडंसम हंक एक्टर अर्जुन रामपाल करियर की शुरुआत से ही अपनी लुक के साथ-साथ अपनी दमदार पर्सनैलिटी और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनका रफ एंड टफ लुक देख लड़कियां फिदा हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बेटियां भी इतनी ही खूबसूरत हैं. लुक में तो वह अनन्या और सारा को भी टक्कर देती हैं.
अर्जुन की बेटियां खूबसूरती में देती हैं मात
अर्जुन रामपाल ने भले ही करियर की शुरुआत से लेकर अब तक अपनी धाक जमा रखी है. हाल ही में वह धुरंधर में भी दमदार अवतार में नजर आए थे. लेकिन इस मामले में उनकी बेटियां भी कम नहीं हैं. उनकी दोनों बेटिया मीहिका और मायरा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके लुक के आगे तो सारा अली खान और अनन्या जैसी स्टारकिड फीकी पड़ जाती हैं.
बेहद स्टाइलिश हैं मायरा रामपाल
अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी मायरा रामपाल का लुक बेहद स्टाइलिश हैं, उनका ग्लैमरस लुक देख फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं. अनन्या पांडे से लेकर जाह्नवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी उनके लुक के सामने फीकी पड़ जाती है. मायरा यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन जब कभी भी वह सोशल मीडिया पर नजर आती है, उनकी फोटोज पर फैंस उनके लुक पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. जब कभी भी वह अपनी फोटोज शेयर करती हैं, कमेंट की बाढ़ आ जाती है. उनका फैशन सेंस भी बहुत ही बेहतरीन है. मायरा 20 -21 साल की हैं.(फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @myra_rampal)
मायरा है ग्लैमरस है अवतार
बला की खूबसूरत हैं माहिका
अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी माहिका रामपाल भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं. वह बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं. अक्सर वह अर्जुन के साथ अपनी फोटोज शेयर करती हैं. उनकी हर पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. वह लुक में भी किसी से कम नहीं हैं. फैंस तो माहिका को नेशनल क्रश तक कह देते हैं. अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियों की ही पिता से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. खासतौर पर माहिका की केमेस्ट्री तो उनके फोटोज में भी साफ नजर आती है कि वह अपने पिता के कितनी करीब हैं. माहिका 23-24 साल की हैं.
बता दे कि अर्जुन रामपाल को दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत हैं.एक्टर को भी अपनी बेटियों माहिका और मायरा पर बहुत गर्व है. 19 नवंबर, साल 2019 को अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया तलाक के बाद अलग हो गए थे. लेकिन बेटियों की कस्टडी मेहर को दी गई. अर्जुन ने कई बार जिक्र भी किया है कि उनकी बेटियों ने भी गैब्रिएला को खुशी-खुशी अपना लिया था और उनके साथ दोनों का अच्छा रिलेशन है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.