अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के एक ऐसे टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से हर जॉनर में छाप छोड़ी है.स्टार के करियर की सबसे यादगार फिल्म ‘रॉक ऑन’ है, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ में विलेन, ‘राजनीति’ में नेता और ‘डैडी’ में गैंगस्टर अरुण गवली का दमदार किरदार निभाया था. वे अब ‘धुरंधर’ में पावरफुल किरदार से दर्शकों के दिलों में काबिज हैं. उन्होंने ‘डी-डे’ और ‘नेल पॉलिश’ जैसी फिल्मों के जरिए साबित किया कि वे मुश्किल और गंभीर रोल निभाने में भी माहिर हैं.
नई दिल्ली: अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपनी लुक्स के साथ-साथ अपनी सीरियस एक्टिंग का भी लोहा मनवाया है. उन्होंने विलेन से लेकर अंडरकवर एजेंट तक, हर रोल में जान फूंकी है. अर्जुन सिर्फ एक टाइप के रोल तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने कराची अंडरवर्ल्ड पर आधारित ‘धुरंधर’ जैसी कहानियों में भी अपनी चालाकी और एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. चाहे लीड रोल हो या सपोर्टिंग, वे अपनी छाप छोड़ ही देते हैं. आइए, ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले अर्जुन रामपाल के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

‘रॉक ऑन’ के लिए अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला था. साल 2008 में आई फिल्म ने अर्जुन के करियर को एक नई ऊंचाई दी. उन्होंने एक गिटारिस्ट ‘जो’ के किरदार में इतना शानदार काम किया कि उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. दोस्ती और रॉक म्यूजिक पर बनी फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा है. (फोटो साभार: IMDb)

‘राजनीति’ एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसॉमें अर्जुन ने पृथ्वीराज प्रताप सिंह का किरदार निभाया था. एक ताकतवर और गुस्सैल राजनेता के रूप में उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि उन्होंने जी सिने अवॉर्ड अपने नाम किया. नेता के रोल ने साबित किया कि वे किसी भी बड़े स्टार के सामने फीके नहीं पड़ते. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन ने खतरनाक विलेन का रोल निभाया था. शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अर्जुन रामपाल ने ‘मुकेश मेहरा’ नाम के विलेन का रोल किया था. 70 के दशक के एक लालची प्रोड्यूसर से लेकर मॉडर्न डे के बिजनेस टाइकून तक, उनका निगेटिव अंदाज दर्शकों को डराने में कामयाब रहा. (फोटो साभार: IMDb)

‘डी-डे’ में एक रॉ एजेंट के रोल में अर्जुन रामपाल ने कमाल का एक्शन और इमोशन दिखाया. वे भारत के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के मिशन पर निकले एक जांबाज ऑफिसर के रोल में बेहद फिट नजर आए. (फोटो साभार: IMDb)

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘नेल पॉलिश’ अर्जुन की बेहतरीन एक्टिंग का एक और नमूना है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है जो इंसानी दिमाग की परतों को खोलता है. इसमें एक वकील के रोल में अर्जुन ने बहुत ही सधा हुआ काम किया है. (फोटो साभार: IMDb)

‘आंखें’ में एक अंधे लुटेरे के रोल से अर्जुन ने थ्रिलर फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बनाई है. उनकी शुरुआती फिल्मों में ‘आंखें’ को आज भी एक बेहतरीन एक्सपेरिमेंट माना जाता है. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.