इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जैसे ही पोस्ट किया कि वह प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करना शुरू कर दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं. घंटेभर में करोड़ों कमाने वाले ये सिंगर अरिजीत कितने साधारण घर में रहते हैं. उनका घर देखने देशभर से लोग आते हैं. अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट सिंगर्स में गिने जाते हैं.
नई दिल्ली. अक्सर इडंस्ट्री से जुड़े लोग अपने काम के साथ-साथ अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. महंगी कारें और आलीशान घर, तो उनके लिए आम बात होती है. लेकिन करोड़ों कमाने वाले अरिजीत सिंह इन सब से परे बेहद साधारण घर में रहते हैं. आज भी उनका घर देखकर हो कोई हैरान हो जाता है.

अरिजीत सिंह की आवाज का जादू देश-विदेशों में गूंजता है. सफलता के खास शिखर पर पहुंचने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया है. आज इडंस्ट्री के टॉप सिंगर बनने के बाद भी वह बेहद सिंपल सादा जीवन जीते हैं. अरिजीत सिंह भले आज मुंबई में रहते हैं, लेकिन अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में भी उन्होंने एक साधारण घर बनवाया है. इस घर को देखने लोग अक्सर आते रहते हैं.

अरिजीत सिंह का ये घर देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ये वही घर है, जिसमें कभी ये करोड़ों कमाने वाला सिंगर रहा करता था. घर को देखकर आप कह ही नहीं सकते कि ये किसी सुपरस्टार सिंगर के घर जैसा लुक देता है. इस घर की सबसे खास चीज है, इस घर के बाहर खड़ी एक छोटी सी गाड़ी. ये गाड़ी फैंस का ध्यान खींच लेती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

होमटाउन मुर्शिदाबाद में उनका ये घर देखने दूर-दूर से लगातार टूरिस्ट आते रहते हैं. हालांकि मुर्शिदाबाद एक माइनिंग सिटी है. इस माइनिंग सिटी को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं. लेकिन ठीक उसी तरह लोग उनके घर के लिए भी दूर दूर आते हैं कि वहां गए तो अरिजीत सिंह का घर जरूर देखेंगे.

साथ ही जब अरिजीत सिंह के घर को देखते हैं तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. अरिजीत सिंह के भारत समेत पूरी दुनिया में फैन्स हैं. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित अरिजीत के इस घर की फोटो फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. कई बॉलीवुड के इस असाधारण सिंगर के साधारण से घर को देखकर हैरानी भी जाहिर करते हैं.

जब भी अरिजीत सिंह को काम से फुरसत मिलती है, अपने घर मुर्शिदाबाद में लौट आते हैं. अरिजीत यहीं अपना ज्यादातर समय बिताते हैं. उन्होंने अपना ये घर बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है. अरिजीत सिंह अपने 12 साल के करियर में 234 से ज्यादा फिल्मों में अपने गाने गा चुके हैं.

यह पहली बार नहीं है जब अरिजीत सिंह ने निर्देशन की कमान संभाली हो. इससे पहले वह साल 2018 में रिलीज़ हुई बंगाली फिल्म ‘सा’ का निर्देशन कर चुके हैं, जो एक युवा लड़के की म्यूजिकल जर्नी पर आधारित थी.

साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर’ अरिजीत सिंह के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी. इस फिल्म के गाने गाकर अरिजीत को बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने एजेंट विनोद, कॉकटेल, बर्फी और आशिकी-2 जैसी फिल्मों के गाने गाए. आज अरिजीत सिंह दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में गिने जाते हैं. इसके बाद भी अरिजीत सिंह काफी सिंपल जिंदगी पसंद करते हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.