Arijit Singh News18 India Poll: मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने गायकी से संन्यास लेने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अपने निजी सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने बताया कि वे अब एक छोटे कलाकार के रूप में संगीत सीखेंगे. अरिजीत ने साफ किया कि वे संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे लेकिन मुख्यधारा की गायकी से दूरी बनाएंगे. साल 2025 में पद्म श्री से सम्मानित इस कलाकार का यह फैसला संगीत जगत के लिए एक युग का अंत है.
अरिजीत ने अपने संदेश में प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “भगवान मुझ पर बहुत दयालु रहे हैं. मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और अधिक सीखूंगा.” उनके इस अचानक आए फैसले ने प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘विराट कोहली के टेस्ट संन्यास’ जैसा बड़ा झटका बता रहे हैं. अरिजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे, इसलिए इस साल उनके कुछ और गाने रिलीज हो सकते हैं. 2025 में पद्म श्री से सम्मानित इस दिग्गज कलाकार का यह फैसला एक युग के अंत जैसा महसूस हो रहा है.
संगीत के ‘पद्म’ का मौन होना क्या संकेत है?
अरिजीत सिंह का यह फैसला बॉलीवुड के लिए एक बड़ा खालीपन पैदा कर सकता है. 2011 में फिर मोहब्बत से शुरुआत करने वाला यह कलाकार आज घर-घर की आवाज बन चुका है. केसरिया और लाल इश्क जैसे गानों से रूह को छूने वाले गायक का यह कदम उनकी कलात्मक संतुष्टि की खोज हो सकता है. अक्सर जब कोई कलाकार अपनी लोकप्रियता के चरम पर होता है तो वह नई विधाओं को सीखने के लिए मुख्यधारा से दूरी बनाता है. अरिजीत का यह रिटायरमेंट’दरअसल उनके संगीतकारबनने की नई शुरुआत हो सकती है जो संगीत के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है.
About the Author

Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.