प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह पहली बार कोलकाता के मंच पर लाइव नजर आए. रविवार को वह सितार वादक अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में गेस्ट परफॉर्मर बने, जहां दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंच पर अरिजीत ने ‘माया भरा राती’ और ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ जैसे गीतों से क्लासिक और आधुनिक संगीत का खूबसूरत संगम पेश किया. परफॉर्मेंस के बाद अरिजीत सिंह ने अनुष्का शंकर के लिए इमोशनल नोट भी शेयर किया.
अरिजीत सिंह
अनुष्का शंकर के आमंत्रण पर मंच साझा करते हुए अरिजीत ने अपनी घबराहट भी दर्शकों से साझा की. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह काफी नर्वस हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार उनके लिए ताकत बन गया. इस खास शाम की शुरुआत अरिजीत ने ‘माया भरा राती’ से की, जिसे अनुष्का के पिता, महान सितार वादक पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था. सितार पर अनुष्का और परकशन पर बिक्रम घोष के साथ यह परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए यादगार बन गई.
अरिजीत सिंह पोस्ट
इसके बाद दोनों कलाकारों ने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर एक साथ परफॉर्म किया, जिसने क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक को बेहतरीन तरीके से दर्शाया. इस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस ने इसे अरिजीत के करियर के सबसे भावुक पलों में से एक बताया.
अरिजीत सिंह ने भावुक पोस्ट में जताया अनुष्का का आभार
बीते सोमवार को अरिजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का शंकर के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया जिससे ये साफ होता है कि अनुष्का शंकर के साथ स्टेज शेयर करना अरिजीत के लिए कितना खास था. उन्होंने लिखा कि वह हमेशा से अनुष्का के संगीत के प्रशंसक रहे हैं और उनके साथ मंच साझा करना हर बार एक खूबसूरत अनुभव होता है. उन्होंने अपने पोस्ट में बिक्रम घोष का भी आभार जताया.
थमा नहीं है अरिजीत के संगीत का सफर
उन्होंने अनुष्का के संगीत में मौजूद उदारता, भावनाओं और हर नोट के जादू की दिल खोलकर तारीफ की. इस पर अनुष्का ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सम्मान और आभार जताया. परफॉर्मेंस के बाद अरिजीत ने यह भी खुलासा किया कि वह अनुष्का के घर गए थे, जहां दोनों ने साथ मिलकर एक नया गाना कंपोज किया. इससे साफ है कि भले ही अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली हो, लेकिन उनका संगीत सफर थमा नहीं है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.