इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया. तब से लेकर अब लोग उनके इस फैसले पर अपने रिएक्शन देते आ रहे हैं. अब उनके इस फैसले पर अनुराग कश्यप ने अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने अरिजीत सिंह को लेकर बयान देते हुए कहा कि वह एक जैसे दिल टूटने वाले गाने गाकर थक गए थे.
सिंगर की तारीफ में पढ़े कसीदें
हार्टब्रेक गाने गाकर थक चुके थे सिंगर
अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खुलकर बात की है. ट्राइड एंड रिफ्यूज प्रोडक्शन को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा कि उनके यूं अचानक ऐसा ऐलान करने की पीछे वजह ये है कि वह शायद एक ही तरह के टूटे दिल वाले गाने बार-बार गाकर थक गए थे.उनमें टैलेंट की कमी नहीं है. लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता था, उनसे हार्टब्रेक गाने ही गवाए जाते थे.
अरिजीत की तारीफ में पढ़े कसीदें
अनुराग ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि अरिजीत सिर्फ सिंगर ही नहीं हैं. उन्होंने सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘पगलैट’ में म्यूजिक भी दिया था. फिल्ममेकिंग में भी उनका बहुत इंट्रेस्ट है. वो बहुत रिसर्व हैं. अरिजीत सिर्फ दर्द भरे गाने ही नहीं गा सकते और भी कई टैलेंट हैं, जो वह जाहिर नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें मौका नहीं मिल रहा. उन्होंने अपनी फिल्म ‘निशांची’का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें अरिजीत ने गाने में 100 वर्जन बना डाले. उन्होंने कहा किसी को आजादी से काम करने का चांस मिले ते वह जबरदस्त काम कर सकता है.
बता दें कि अरिजीत ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से विदाई ले रहे हैं. वह इस पर अब कोई प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. साथ ही उन्होंने शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि उनका अब तक यह सफर शानदार रहा.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.