फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है, खासतौर पर बाल कलाकार अद्विक जायसवाल अपने दमदार अभिनय की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. उनका किरदार कहानी को गहरी भावनात्मक परत देता है और यह दिखाता है कि एक बच्चा अपने आसपास की जटिल दुनिया को कैसे समझता है. सहज और सच्चे अभिनय के जरिए उन्होंने दर्शकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ा है. निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी बताया कि बच्चे के साथ संवेदनशील तरीके से काम किया गया, ताकि स्क्रीन पर भावनात्मक सच्चाई बनी रहे और उसकी मासूमियत सुरक्षित रह सके.
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ 20 फरवरी को रिलीज होगी.
फिल्म की कहानी समाज, जिम्मेदारी और परिस्थितियों के असर जैसे गंभीर सवालों को बेहद संवेदनशील तरीके से उठाती है. अद्विक का सहज अभिनय बिना किसी बनावटीपन के दर्शकों के दिल में जगह बना लेता है. उनकी सरल जिज्ञासाएं और सीधे सवाल कहानी को और गहराई देते हैं, जिससे फिल्म का भावनात्मक असर और मजबूत हो जाता है.
डायरेक्टर ने चाइल्ड आर्टिस्ट को नहीं सुनाया था पूरा किस्सा
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बाल कलाकार के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया. उन्होंने कहा कि अद्विक को पूरी कहानी विस्तार से नहीं बताई गई थी, बल्कि उसे उतनी ही जानकारी दी गई, जितनी उसके किरदार को समझने के लिए जरूरी थी. निर्देशक के मुताबिक, बच्चे सेट पर अभिनय को खेल की तरह लेते हैं. वे शॉट देते हैं और फिर तुरंत अपनी दुनिया में लौट जाते हैं. यही सहजता उनके अभिनय को और सच्चा बनाती है.
‘अस्सी’ को मिल रहे शानदार रिव्यू
फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब जैसे मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा विशेष उपस्थिति में दिखाई देंगे. टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म भावनात्मक सच्चाई, संवेदनशील निर्देशन और दमदार अभिनय के साथ दर्शकों के सामने एक गहरी और विचारोत्तेजक कहानी पेश करने के लिए तैयार है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.