Amitabh Bachchan Struggle: अमिताभ बच्चन ने करियर की शुरुआत में बॉलीवुड में खूब धक्के खाए हैं. फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करना उनके करियर के लिए श्राप बन गया था. कई एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने से इनकार करने लगी थीं. कई फ्लॉप के बाद एक्टर ने मन बना लिया था कि अब उनका करियर नहीं चमकने वाला. एक्टर ने मुंबई तक छोड़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन वहीदा रहमान के दोस्त ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.
नई दिल्ली. किस्मत कभी भी चमक सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं खुद अमिताभ बच्चन. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. लेकिन जब उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हो रही थी, तो वह एक्टिंग छोड़कर जाने वाले थे. लेकिन एक बड़े एक्टर ने अमिताभ बच्चन की मदद की और उन्हें ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्म में काम दिलाया.

अमिताभ बच्चन आज 83 की उम्र में भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. इंडस्ट्री पर उन्होंने लंबे समय तक राज किया है. लेकिन करियर की शुरुआत में उनका एक समय ऐसा भी था, जब वह सिर्फ फ्लॉप फिल्मों का ही हिस्सा बन रहे थे. इसके बाद उनके जिंदगी में मसीहा बनकर आए थे मनोज कुमार और उन्हें फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’में उन्हें काम दिलाया था.

अमिताभ को स्टार बनाने में मनोज कुमार का भी बड़ा हाथ रहा है. बिग बी की लाइप में एक बार ऐसा टर्निंग प्वॉइंट आया कि वे फ्लॉप एक्टर से रातोंरात स्टार बन गए. दोस्त की एक सही सलाह ने बिग बी की जिंदगी बदल दी.उस वक्त काम न मिल पाने के चलते बिग बी काफी दुखी थे. अमिताभ ने मुंबई छोड़ने का भी फैसला कर लिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन मनोज कुमार उनकी जिंदगी में आए और उन्होंने अपनी फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में बिग बी को काम करने का चांस दिया. साल 1974 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने अमिताभ का करियर ही चमका दिया था. यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी.मनोज कुमार और वहीदा रहमान इस दौर में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे.

मनोज कुमार की ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का बजट तकरीबन 2 करोड़ के करीबा था. लेकिन उस दौर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई की थी.बीबीसी को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने खुलासा भी किया था कि अमिताभ मुंबई छोड़कर जा रहे थे. मैंने उन्हें रोका और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में काम करने की सलाह दी.

अपनी बात आगे रखते हुए मनोज कुमार ने बताया था कि लोग अमिताभ को फ्लॉप एक्टर मानते थे. उनका मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन मुझे उनके टैलेंट पर भरोसा था कि वह कुछ अलग कर रसकते है. ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में अमिताभ ने मनोज कुमार के भाई ‘विजय’ का रोल निभाया था. इस फिल्म में शशि कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे.

बता दें कि इससे पहले अमिताभ फिल्म जंजीर में भी नजर आ चुके थे. असल मायने में इस फिल्म ने अमिताभ की सोई हुई किस्मत को जगाया था. कहा जाता है कि जब अमिताभ ने मुंबई छोड़ने का फैसला किया था महमूद के भाई अनवर अली ने उन्हें रोक लिया था और फिर उन्हें साल 1973 में आई ‘जंजीर’ में काम करने का चांस दिया था. इस फिल्म से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे . ‘जंजीर’ की सफलता के बाद कई फिल्मों में नजर आए थे.

अमिताभ के करियर की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन बाद में अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर उन्होंने खुद को साबित किया. एक वक्त में तो मुमताज ने भी उनके साथ काम करने से मना कर दिया था. लेकिन बाद में हर टॉप एक्ट्रेस ने बिग बी के साथ काम किया और वो सिलसिला आज तक जारी है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.