अक्षय कुमार की कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूत-बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आकर भला करेंगे’ कल रिलीज होगा. राजपाल यादव ने नए गाने के टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा,”ओजी का कमबैक हो गया. क्या आप तैयार हैं?”
ख़बरें फटाफट
‘भूत बंगला’ का नए गाने का टीजर रिलीज हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)
मुंबई. ‘जॉली एलएलबी 3’ के साल भर बाद अक्षय कुमार एक बार अपने कॉमेडी अवतार से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. अपनी कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘भूत-बंगला’ के पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बन चुका है और इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक भी रिलीज कर दी है और साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया है कि पूरा गाना कब रिलीज होगा. राजपाल यादव ने अपने इंस्टग्राम पर ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आकर भला करेंगे’ का टीजर शेयर किया है. गाने में अक्षय तांत्रिक अवतार में दिख रहे हैं और उनके आसपास भूतों की टोली नजर आ रही है.
‘राम जी आकर भला करेंगे’ हॉरर और कॉमेडी से भरा है, जिसे देखकर थोड़ा डर जरूर लगेगा, लेकिन अक्षय कुमार के एक्सप्रेशन हंसने पर मजबूर कर देंगे. ‘राम जी आकर भला करेंगे’ गाने की म्यूजिक बीट भी शानदार है और सुनकर लग रहा है कि ये सॉन्ग हिट होने वाला है.