शेखर कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ये उस समय के सबसे बड़े सितारे थे और उन्होंने लाखों भारतीयों के दिलों पर राज किया. उनकी दोस्ती और विनम्रता इस एक तस्वीर में साफ नजर आती है.’
इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर कमेंट किए और शेखर कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘यह तस्वीर नकली है. कम से कम शेखर कपूर को इसे पहचानना चाहिए था.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप तो खुद एआई से अच्छे जानकार हैं, आप तो धोखा मत खाओ, यह एआई की बनाई हुई तस्वीर है.’ अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, ‘आप जैसे निर्देशक कैसे इस फोटो को पहचान नहीं पाए? आप एक निर्देशक हैं और फिर भी नकली तस्वीर को सच मान बैठे. सही से चेक करो, मकसद अच्छा है लेकिन यह सच नहीं है.’ फिलहाल, शेखर कपूर ने इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई सफाई नहीं दी.
शेखर कपूर इससे पहले एआई इम्पैक्ट समिट में भी भारत की बढ़ती भूमिका पर बात कर चुके हैं. उन्होंने इस सम्मेलन में कहा था कि युवा पीढ़ी में एआई को लेकर उत्सुकता और जिज्ञासा बहुत ज्यादा है. जब युवा तकनीक को समझने और सीखने के लिए इतनी गंभीरता दिखा रहे हैं, तो यह साबित करता है कि भारत जल्द ही एआई के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है.
उन्होंने कहा कि भारत को एआई का विकास करते समय अपनी परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। सिर्फ पश्चिमी देशों के मॉडल को अपनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें अपनी विशेषताओं के अनुसार तकनीक को विकसित करना चाहिए.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.